Sunday, 09 August 2026 | Lucknow | 29°C

ड्यूटी के दौरान नशे में धुत ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

News Desk
News Desk News Desk
19 Jun 2025
11:17 AM
1 min read
ड्यूटी के दौरान नशे में धुत ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड


>ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर का नशे में धुत होकर सड़क किनारे बर्तनों की दुकान पर गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सब-इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है।


>यह घटना गोमतीनगर के हुसड़िया चौराहे के पास की बताई जा रही है, जहां एक अस्थायी मिट्टी के बर्तनों की दुकान पर सब-इंस्पेक्टर लड़खड़ाते हुए जा गिरे। वीडियो में वह पसीने से तरबतर दिखाई दे रहे हैं और खुद को संभालने की नाकाम कोशिश करते नजर आ रहे हैं। चश्मदीदों के अनुसार, नशे में धुत अधिकारी ने वहां मौजूद लोगों से झगड़ा भी किया और फिर दुकान पर जाकर गिर पड़े।

पुलिस का आधिकारिक बयान:


>लखनऊ ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी बयान के अनुसार, “ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह गोमतीनगर में ड्यूटी पर तैनात थे। उन्हें बेहोशी की हालत में पाया गया। सहायक पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक-ईस्ट) ने प्राथमिक जांच के बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें पुष्टि हुई कि वह ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में थे।”


>इस अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही के लिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जिम्मेदारी एसीपी ट्रैफिक (वेस्ट) राधा रमण सिंह को सौंपी गई है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News