>उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग शनिवार को अपना 63वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर राजधानी लखनऊ में भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
>स्थापना दिवस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी मौजूद रहेंगे। समारोह से एक दिन पहले तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति शुक्रवार को होमगार्ड मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने परेड मैदान समेत पूरे परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव होमगार्ड, डीजी होमगार्ड, आईजी पुलिस और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आयोजन की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित बिंदुओं पर मंत्री को जानकारी दी। रैतिक परेड के दौरान होमगार्ड बल की विभिन्न टुकड़ियाँ अपने कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन करेंगी। स्थापना दिवस कार्यक्रम में विभाग के इतिहास, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर आधारित प्रस्तुति भी प्रस्तावित है।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें