यूपी में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई तेज, लखनऊ में चेकिंग अभियान जारी

UP News: सीएम योगी के निर्देश के बाद यूपी में अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान के लिए अभियान तेज। लखनऊ सहित कई क्षेत्रों में पुलिस द्वारा दस्तावेज जांच और सत्यापन जारी।
News Desk 03 Dec 2025, 04:29 PM 1 min read
यूपी में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई तेज, लखनऊ में चेकिंग अभियान जारी


>उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नगर निकायों में ऐसे लोगों की सूची तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपने के निर्देश दिए हैं।


>निर्देशों के बाद प्रदेशभर में प्रशासन ने बड़े पैमाने पर सत्यापन अभियान शुरू किया है। लखनऊ में गोमती नगर स्टेशन के पास और सरोजिनी नगर क्षेत्र की बस्तियों में पुलिस टीमों द्वारा दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अधिकारी आधार कार्ड, पैन कार्ड और पहचान से जुड़े अन्य दस्तावेजों का सत्यापन कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान मिले अधिकांश लोग हरदोई और सीतापुर जिलों के निवासी पाए गए, जो शहर में सफाई कार्य करते हैं।


>अधिकारियों के अनुसार दस्तावेजों की जांच के बाद संबंधित व्यक्तियों के मूल पते पर भी ग्राम प्रधान और स्थानीय प्रशासन के माध्यम से सत्यापन कराया जाएगा। सरोजिनी नगर में इससे पहले इसी तरह का अभियान चलाया जा चुका है।


>मुख्यमंत्री ने 17 नगर निकायों में रहने वाले बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं की सूची कमिश्नर और आईजी को सौंपने तथा सभी मंडलों में डिटेंशन सेंटर स्थापित करने का निर्देश दिया है। इन सेंटरों में अवैध रूप से रह रहे लोगों को भेजा जाएगा। आदेश के बाद प्रशासनिक टीमें राज्यभर में व्यापक कार्रवाई में जुटी हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?