उत्तर प्रदेश में लेखपाल डैशबोर्ड का शुभारंभ, डिजिटल प्लेटफॉर्म से बनेगा राजस्व कार्यों का सुचारू निस्तारण

Lucknow News: उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद ने लेखपाल डैशबोर्ड का शुभारंभ किया, जिससे प्रदेश के 22,000 से अधिक लेखपाल अब अपने सभी कार्य एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुचारू रूप से निपटा सकेंगे। इस सिंगल लॉगइन सिस्टम से कार्य की दक्षता, पारदर्शिता और मॉनिटरिंग और भी मजबूत होगी।
News Desk 18 Sep 2025, 06:35 AM 1 min read
उत्तर प्रदेश में लेखपाल डैशबोर्ड का शुभारंभ, डिजिटल प्लेटफॉर्म से बनेगा राजस्व कार्यों का सुचारू निस्तारण


>उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार ने आज सरोजनी नगर तहसील में लेखपाल डैशबोर्ड का शुभारंभ किया। इस नए डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से लेखपालों द्वारा किए जाने वाले सभी कार्य अब एक ही जगह पर देखे और प्रबंधित किए जा सकेंगे।


>अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के 22,000 से अधिक लेखपाल प्रतिदिन नागरिकों के सबसे निकट रहकर भूमि अभिलेख अद्यतन, प्रमाणपत्र सत्यापन और अन्य राजस्व कार्य करते हैं। अब सिंगल लॉगइन सिस्टम के जरिए सभी कार्यों का सुचारू निस्तारण संभव होगा और उच्च अधिकारी वास्तविक समय में कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की निगरानी कर सकेंगे।


>डैशबोर्ड के माध्यम से भूमि अभिलेख संशोधन, आय-जाति-निवास प्रमाणपत्रों की स्थिति, धारा 34, 80, 89 एवं 98 की कार्यवाहियाँ, हल्का मैपिंग और अवकाश स्वीकृति जैसी प्रक्रियाएँ एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी।


>अनिल कुमार ने एनआईसी तकनीकी टीम और राजस्व परिषद के सभी अधिकारियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल केवल तकनीकी विकास नहीं, बल्कि राजस्व परिवार के हजारों कर्मचारियों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रदेश की सभी राजस्व सेवाओं को डिजिटल, सरल और पारदर्शी बनाने का यह मात्र पहला कदम है।


>भविष्य में राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार और उपजिलाधिकारी डैशबोर्ड भी विकसित किए जाएंगे, जो प्रत्येक स्तर पर कार्य की दक्षता और पारदर्शिता को और मजबूत करेंगे। इस अवसर पर जिलाधिकारी लखनऊ, उप जिलाधिकारी (सरोजनी नगर), वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गंगाराव, तहसीलदार सुखबीर सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?