यूपी वालों को कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग ने बताया अगले 5 दिनों का पूरा हाल

आज पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना, जबकि अगले कुछ दिनों में कई इलाकों में गरज-चमक और हल्की बारिश के संकेत मिले हैं।

 

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ वर्षा भी हुई। हालांकि भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 21 जून को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके चलते लोगों को एक बार फिर गर्मी का एहसास हो सकता है।

 

यह खबर भी पढ़े - महिला का ब्लड ग्रुप था B+, चढ़ा दिया A+? मौत के बाद परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल

 

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में शनिवार को सामान्य तौर पर मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चलने की आशंका जताई गई है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

 

यह खबर भी पढ़े - जमीन के बंटवारे को लेकर खूनी संघर्ष, लखनऊ में बेटे ने फावड़े से पिता पर किए ताबड़तोड़ वार, इलाज के दौरान मौत

 

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार 22 और 23 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू का असर बना रह सकता है।

 

यह खबर भी पढ़े - 'मेरे विधायक खुद सपा का झंडा लगा रहे हैं', राजभर को लेकर लखनऊ में लगे पोस्टर

 

 

 

 

24 और 25 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। 26 जून को पश्चिमी और पूर्वी दोनों क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश और मेघगर्जन की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

प्रयागराज : 31.6 डिग्री सेल्सियस

बहराइच : 29 डिग्री सेल्सियस

बरेली : 29.6 डिग्री सेल्सियस

फुरसतगंज : 37.8 डिग्री सेल्सियस

गोरखपुर : 29.6 डिग्री सेल्सियस

झांसी : 29 डिग्री सेल्सियस

लखनऊ एयरपोर्ट : 31.4 डिग्री सेल्सियस

 

मेरठ : 37.2 डिग्री सेल्सियस


 

टैग्स :  UP Weather Today, UP Weather Update, Uttar Pradesh Weather, यूपी में बारिश, मौसम विभाग, अगले 5 दिन का मौसम, लू का असर

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

'मेरे विधायक खुद सपा का झंडा लगा रहे हैं', राजभर को लेकर लखनऊ में लगे पोस्टर
पीडीए फॉर्मूले के बाद अब 'पीडीए पेड़', अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा का नया अभियान
सवा दो करोड़ के कैंसर दवा फर्जीवाड़े में जांच पूरी, नोडल अधिकारी पर कार्रवाई की सिफारिश
जमीन के बंटवारे को लेकर खूनी संघर्ष, लखनऊ में बेटे ने फावड़े से पिता पर किए ताबड़तोड़ वार, इलाज के दौरान मौत
महिला का ब्लड ग्रुप था B+, चढ़ा दिया A+? मौत के बाद परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल
योग दिवस पर यूपी में बनेगा नया रिकॉर्ड, 21 जून को 1.42 करोड़ छात्र करेंगे योगाभ्यास
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में उमड़ा हजारों लोगों का सैलाब, योग के जरिए दिया स्वस्थ भारत का संदेश
सीएम योगी के हाथों चेक और चाबियां पाकर खुश हुए लाभार्थी, कई योजनाओं का मिला लाभ
13 दिन बाद फिर गोंडा पहुंचे सीएम योगी, 4901 करोड़ की परियोजनाओं को मिली मंजूरी