देश के पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और केरल में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए उत्तराखंड के अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाव आयोग द्वारा कुल 14 अधिकारियों की तैनाती की गई है, जिनमें 11 आईएएस और 3 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं।
शासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आईएएस अधिकारियों को विभिन्न राज्यों में पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। केरल में राजेंद्र कुमार, श्रीधर बाबू अद्दांकी और रंजीत सिन्हा को जिम्मेदारी दी गई है। तमिलनाडु में सौरभ गहरवार और युगल किशोर पंत को तैनात किया गया है।
पश्चिम बंगाल में आईएएस मेहरबान सिंह बिष्ट, वी. षणमुगम, विनीत कुमार और विनीत तोमर को चुनाव ड्यूटी सौंपी गई है। वहीं असम में हिमांशु खुराना और वंदना को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
आईपीएस अधिकारियों में प्रहलाद नारायण मीणा और अनंत शंकर ताकवाले को पश्चिम बंगाल में पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में भेजा गया है, जबकि सुनील कुमार मीणा को तमिलनाडु में यह जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अतिरिक्त आईएएस डॉ. आर. राजेश कुमार और अभिषेक रुहेला को आरक्षित श्रेणी में रखा गया है, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर तैनात किया जा सकता है।
चुनाव आयोग द्वारा इन नियुक्तियों को आगामी चुनावों की तैयारियों का हिस्सा बताया गया है। चारों राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जारी हैं और नियुक्त अधिकारी निर्धारित जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें