नेपाल सीमा पर चला सीएम योगी का बुलडोजर

News Desk 07 Aug 2025, 05:05 AM 1 min read
नेपाल सीमा पर चला सीएम योगी का बुलडोजर


>उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चल रही बुलडोजर कार्रवाई ने अब तक के सबसे सख्त तेवर दिखा दिए हैं। नेपाल से सटे 7 जिलों "श्रावस्ती, महराजगंज, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर और पीलीभीत" में 60 दिनों के भीतर 130 अवैध धार्मिक निर्माणों को जमींदोज कर दिया गया है।


>यह कार्रवाई खास तौर पर सरकारी और निजी भूमि पर बने अवैध मस्जिदों, ईदगाहों, मदरसों और मजारों के खिलाफ केंद्रित रही। अब तक कुल 298 अवैध निर्माण चिन्हित, 223 को नोटिस जारी और 198 को सील किया गया है।


>श्रावस्ती जिले में सबसे ज़्यादा 149 अवैध निर्माण चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से 140 सील और 37 ढहा दिए गए हैं। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि कार्रवाई नेपाल सीमा से 10 किमी के दायरे में हो रहे अवैध धार्मिक अतिक्रमणों पर केंद्रित है, और यह अभियान अब भी जारी है।

जिलों में कार्रवाई का लेखा-जोखा

जिला

चिन्हित

नोटिस

सील

ध्वस्त

श्रावस्ती

149

149

140

37

महराजगंज

45

45

24

31

बलरामपुर

41

1

19

21

सिद्धार्थनगर

23

2

0

21

बहराइच

25

25

5

15

लखीमपुर खीरी

13

1

10

3

पीलीभीत

2

0

0

2


>योगी सरकार की यह कार्रवाई न केवल कानून व्यवस्था और सीमा सुरक्षा को मजबूत करने का प्रयास है, बल्कि यह राज्य में धार्मिक स्थानों के नाम पर हो रहे अतिक्रमणों पर भी सख्त संदेश है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि किसी भी अवैध निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी संस्था या समूह द्वारा किया गया हो|

सीमा क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में अवैध धार्मिक निर्माणों पर कार्रवाई को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल है, लेकिन योगी सरकार ने दो टूक स्पष्ट कर दिया है कि यह कानून और व्यवस्था से जुड़ा मुद्दा है, न कि धार्मिक।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?