Wednesday, 25 November 2026 | Lucknow | 29°C

Meerut News: युवती को होटल में दो दिन बंधक बनाने वाला आरोपी एनकाउंटर में घायल

Meerut News: मेरठ के आबूलेन स्थित होटल में गाजियाबाद की युवती को दो दिन तक बंधक बनाकर मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में फरार आरोपी सलमान को लोहिया नगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
Bureau
Bureau News Desk
25 Nov 2026
05:05 PM
1 min read
Meerut News: युवती को होटल में दो दिन बंधक बनाने वाला आरोपी एनकाउंटर में घायल
सोर्स - फाइल फोटो
हाइलाइट्स
होटल में युवती को बंधक बनाने का आरोपी गिरफ्तार
आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद
होटल सील, पुलिसकर्मियों की जांच शुरू
पुलिस मुठभेड़ में सलमान घायल

Meerut News: मेरठ में एक होटल में युवती के साथ मारपीट और दुष्कर्म  के मामले में फरार चल रहे आरोपी सलमान को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने घिरने पर पुलिस टीम पर फायरिंग की। इसके बाद भागने की कोशिश में वह निर्माणाधीन पुल से नीचे गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

मामला मेरठ के आबूलेन स्थित एक होटल का है। आरोप है कि गाजियाबाद की रहने वाली युवती को, आरोपी ने होटल में दो दिन तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई और दुष्कर्म का प्रयास भी किया गया। इतना ही नहीं, युवती को होटल से बाहर सड़क पर लाकर पीटने का भी आरोप है। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस के मुताबिक, 25 नवंबर को लोहिया नगर पुलिस नारहेड़ा गांव के पास निर्माणाधीन अंडरपास के नजदीक संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सुत्रो से जानकारी मिली कि युवती से जुड़े मामले में सलमान इलाके में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी की घेराबंदी कर ली। पुलिस का दावा है कि सलमान ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई और घेराबंदी के दौरान वह भागने लगा और निर्माणाधीन पुल से नीचे गिरकर घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने सलमान के पास से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। घायल आरोपी को पीएल शर्मा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके दाहिने पैर और बाएं हाथ में चोट आई है। वहीं, पुलिस के मुताबिक, 29 वर्षीय सलमान पुत्र इमामुद्दीन के खिलाफ सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज है। इसमें दुष्कर्म के प्रयास और SC-ST एक्ट से जुड़ी धाराएं शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ रोहटा थाने में हत्या के प्रयास समेत कई अन्य गंभीर मामले भी दर्ज बताए गए हैं। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में भी उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

घटना के बाद पुलिस ने आबूलेन स्थित संबंधित होटल को सील कर दिया है। होटल के खिलाफ कार्रवाई के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण और संबंधित बोर्ड को प्रस्ताव भेजने की तैयारी है। मामले में पुलिस की शुरुआती कार्रवाई और लापरवाही को लेकर भी सवाल उठे हैं। SSP BBGTS मूर्ति ने लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। 

Explore Related Topics

Meerut Police Encounter Hotel Crime Case Woman Assault Case

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News