पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान पत्नी संग पहुंचे लखनऊ

Lucknow News: पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान पत्नी संग लखनऊ पहुंचे। बड़ा इमामबाड़ा देखा, नवाबी विरासत जानी और प्रशंसकों से घिरे रहे। शहर की मेहमाननवाजी की प्रशंसा की।
News Desk 07 Dec 2025, 03:38 PM 1 min read
पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान पत्नी संग पहुंचे लखनऊ


>पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान अपनी पत्नी के साथ लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों का अवलोकन किया। सबसे पहले उन्होंने बड़ा इमामबाड़ा का भ्रमण किया।


>यूसुफ पठान ने बड़ा इमामबाड़ा के इतिहास, नवाबी विरासत और इसके वास्तुशिल्प की जानकारियां हासिल कीं। दौरे के दौरान उन्होंने लखनऊ के प्रसिद्ध कबाबों और स्थानीय खानपान की विशेषताओं के बारे में भी जानकारी ली। परिसर में मौजूद प्रशंसकों ने उन्हें और उनकी पत्नी को देखते ही सेल्फी लेने के लिए भीड़ लगा दी, जिससे वहां खासा उत्साह देखने को मिला।


>पठान ने बड़ा इमामबाड़ा की विशाल संरचना और ऐतिहासिक महत्व को सराहा। उन्होंने लखनऊ की मेहमाननवाजी और शहर की अदब-ओ-तहजीब की भी प्रशंसा की। परिवार के साथ उन्होंने शहर में कुछ समय बिताया, जिसमें उन्होंने स्थानीय संस्कृति और सौहार्दपूर्ण वातावरण का अनुभव किया। शहरवासियों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?