आज लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने कहा भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज के समय में व्यूज़ और टीआरपी नई भाषा बन गई है, जिसके जरिए यह तय किया जा रहा है कि कौन-सा मुद्दा चर्चा में रहेगा और कौन-सा दबा दिया जाएगा। उन्होंने कहा, व्यूज़ से पता लगता है कि आप कितना ट्रेंडिंग में हैं, आपकी टीआरपी क्या है। यह एक नई लैंग्वेज बन गई है।
सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की स्थिति चिंताजनक है। उनके अनुसार, सबसे ज्यादा बेटियां असुरक्षित हैं तो उत्तर प्रदेश में हैं। इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई घटनाओं को सामने आने से रोका जा रहा है और बड़ी संख्या में मामलों को छिपाया जा रहा है।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक तरफ तो महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी I.N.D.I.A. गठबंधन के सभी राजनैतिक दल पर महिलाओ के खिलाफ होने का आरोप लगा रही है आज जहा लखनऊ में सीएम योगी की अध्यक्षता में बीजेपी ने महिला जनाक्रोश पदयात्रा निकाली तो वही अखिलेश यादव ने बीजेपी पर ही महिला असुरक्षा के आरोप लगाते हुए पलटवार किया हालाँकि अभी 2027 के विधानसभा चुनाव में समय है लेकिन इन बयानों से ये साफ़ दिखाई दे रहा है की सपा और भाजपा ने अपने चुनावी कैंपेन की शुरुआत भी कर दी है
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें