लखनऊ में चिलचिलाती गर्मी के बीच बदली स्कूलों की टाइमिंग

लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए डीएम का आदेश; प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक सभी स्कूल प्रभावित।
Bureau 21 Apr 2026, 08:24 PM 1 min read
लखनऊ में चिलचिलाती गर्मी के बीच बदली स्कूलों की टाइमिंग

इमेज सोर्स (एनडीवी टुडे एआई)

 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बढ़ती गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 से अगले आदेश तक प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी बोर्डों के सरकारी, परिषदीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे। डीएम के अनुसार मौसम की मार को देखते हुए और संभावित लू के मद्देनजर बच्चों को दोपहर की तेज धूप और गर्मी से होने वाली बिमारियों से बचाने को लेकर लागू किया गया है।

 

आईएमडी की लखनऊ इकाई के अनुसार 21 से 27 अप्रैल के बीच पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्यतः गर्म और शुष्क रहने की संभावना है।

  • 21 अप्रैल: पश्चिमी यूपी में कोई विशेष चेतावनी नहीं, जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं लू चल सकती है।
  • 22 से 25 अप्रैल: पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में कई स्थानों पर लू की स्थिति बनने की संभावना।
  • 23–24 अप्रैल: पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू का प्रभाव अपेक्षाकृत अधिक रहने का अनुमान।

 

इस अवधि में दोपहर के समय गर्मी का असर अधिक तीव्र रहने की संभावना जताई गई है।

 

IMD के अनुसार अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। इसके बाद तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभावित है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में शुरुआती 48 घंटों तक स्थिरता रहने की संभावना तो है लेकिन इसके बाद 2–3 डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक वृद्धि होने की भी सम्भावना है हालाँकि फिर हल्की गिरावट दर्ज होने के संकेत है 26 और 27 अप्रैल को मौसम में कुछ राहत मिलने की संभावना है, क्योंकि इन दिनों लू से संबंधित कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। 

 

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?