Thursday, 19 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: गोरखपुर में बच्चे की मौत पर भड़के CM योगी आदित्यनाथ, बोले- गुंडों को ढूंढ़-ढूंढ़कर सजा देंगे...

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सपा को गुंडागर्दी का पर्याय बताते हुए कहा कि पार्टी के पास बच्चे की मौत पर संवेदना जताने के लिए एक भी शब्द नहीं है।
Bureau
Bureau News Desk
19 Nov 2026
03:07 PM
1 min read
UP News: गोरखपुर में बच्चे की मौत पर भड़के CM योगी आदित्यनाथ, बोले- गुंडों को ढूंढ़-ढूंढ़कर सजा देंगे...
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
अखिलेश यादव के रोड शो से लौट रही JCB की चपेट में आने से 13 वर्षीय आर्यवर्धन की मौत
मुख्यमंत्री ने प्रशासन को दिए आरोपियों की तलाश के निर्देश
ओवैसी पर भी सीएम योगी का हमला
हादसे के बाद सड़क पर उतरे परिजन और स्थानीय लोग

UP News: गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान हुए हादसे में भाजपा नेता के 13 वर्षीय बेटे की मौत का मामला तूल पकड़ने लगा है। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सपा को गुंडागर्दी का पर्याय बताते हुए कहा कि पार्टी के पास बच्चे की मौत पर संवेदना जताने के लिए एक भी शब्द नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा की पीडीए यात्रा के दौरान यह दुखद घटना हुई, लेकिन पार्टी की ओर से संवेदना तक व्यक्त नहीं की गई। उन्होंने कहा कि प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि घटना के जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उन्हें सामने लाया जाए। मुख्यमंत्री योगी ने चेतावनी देते हुए कहा कि सपा के गुंडों को ढूंढ़-ढूंढ़कर सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गुंडे और माफिया कभी सीधे नहीं हो सकते। ऐसे लोगों को कानून के सख्त इस्तेमाल से ही ठीक किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की राजनीति में गुंडागर्दी और माफियागिरी को बढ़ावा मिलता रहा है।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा। उन्होंने हैदराबाद का नाम लेते हुए तंज कसा और कहा कि वहां के एक मौलाना अभी काफी मचल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद उन्हें भी एक सौगात दी जाएगी और हैदराबाद का नाम भाग्यलक्ष्मीपुरम रखने की बात कही। दरअसल गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र के झारखंडी इलाके में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ था। इसमें भाजपा नेता ओंकार सिंह के 13 वर्षीय बेटे आर्यवर्धन सिंह की जान चली गई।

वह चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के राजधानी गांव का रहने वाला था। परिजनों के मुताबिक, हादसा बुधवार दोपहर करीब एक बजे कूड़ाघाट में हुआ। आरोप है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो से लौट रही जेसीबी की चपेट में आने से आर्यवर्धन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए एम्स गोरखपुर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग उसके घर पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। अब इस मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है।

Explore Related Topics

Yogi Adityanath Akhilesh Yadav Gorakhpur News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News