Tuesday, 17 November 2026 | Lucknow | 29°C

Cyclone Akvan: खतरनाक हुआ चक्रवाती तूफान अकवान, 145 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; इन राज्यों में अलर्ट जारी

Cyclone Akvan: भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान 'अकवान' 17 नवंबर की शाम तक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।
Bureau
Bureau News Desk
17 Nov 2026
02:48 PM
1 min read
Cyclone Akvan: खतरनाक हुआ चक्रवाती तूफान अकवान, 145 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; इन राज्यों में अलर्ट जारी
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
बंगाल की खाड़ी में तेजी से मजबूत हो रहा तूफान
ओडिशा में 74 रेस्क्यू टीमें तैनात
तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट
20 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है तूफान

Cyclone Akvan: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ लगातार शक्तिशाली होता जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक मंगलवार शाम गंभीर गहरे दबाव का बन रहा क्षेत्र चक्रवाती तूफान धारण कर सकता है। गुरूवार (19 नवंबर) तक इसके अति गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और अन्य प्रभावित राज्यों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार सुबह तक तूफान बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्से में ही था। तूफान का केंद्र चेन्नई से करीब 610 किलोमीटर पूर्व, विशाखापत्तनम से 670 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व और ओडिशा के गोपालपुर से करीब 790 किलोमीटर दक्षिण में था। उल्लेखनीय है कि करीब 13 सालों बाद इस तरह की स्थिति दोबारा देखने को मिली है जब करीब 25 दिनों के अंदर बंगाल की खाड़ी में तीन चक्रवाती तूफान विकसित हुए हैं। अकवान से पहले अर्नब और मुरासु तूफान तबाही मचा चुके हैं। इससे पहले ऐसी स्थिति साल 2013 में बनी थी। 

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात अकवान उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 20 नवंबर को नेल्लोर और तुनी के बीच आंध्र प्रदेश और यनम के तट से टकरा सकता है। चक्रवाती तूफान अकवान के तट से टकराने के दौरान 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार है। हवा की गति 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। ओडिशा सरकार ने भी चक्रवात के संभावित खतरे के मद्देनजर आपदा प्रबंधन की तैयारियां तेज कर दी हैं।

सुरक्षा के लिहाज से ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स की 60 और एनडीआरएफ की 14 टीमें तैनात की गई हैं। रायगड़ा, कोरापुट, मलकानगिरी, गंजाम, गजपति, कंधमाल, पुरी सहित कई संवेदनशील जनपदों में अलर्ट घोषित किया गया है। अधिकारियों को राहत केंद्र तैयार रखने, संवेदनशील इलाकों की पहचान करने और जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विभाग ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई इलाकों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जतायी है। तिरुवल्लूर, चेन्नई और चेंगलपट्टू में 17 नवंबर से मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने मछुआरों को भी समुद्र तट से दूर रहने की सलाह दी है। चक्रवाती तूफान अकवान का असर पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और झारखंड तक रहेगा। कोलकाता, हुगली, हावड़ा और नदिया में बारिश होने के आसार है। वहीं आंध्र प्रदेश और यनम में 19-20 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। 

Explore Related Topics

Cyclone Akvan Cyclone Alert India Bay of Bengal Cyclone

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News