>दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके परिवार द्वारा दिल्ली में 11 दिसंबर को प्रेयर मीट आयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम में हेमा मालिनी, ईशा देओल और अहाना देओल सहित परिवार के अन्य सदस्य शामिल होंगे।
>प्रेयर मीट दिल्ली के जनपथ स्थित अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में शाम 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित होगी। इसके लिए भेजे गए निमंत्रण पत्र में ईशा देओल के एक्स हसबैंड भरत तख्तानी का नाम भी शामिल है। बताया गया है कि कठिन समय में भरत, ईशा और परिवार के साथ खड़े हैं। वे धर्मेंद्र के निधन के समय अस्पताल भी पहुंचे थे।
>धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में निधन हुआ था। 8 दिसंबर को उनका 90वां जन्मदिन था, जिसके अवसर पर मुंबई में भी एक प्रेयर मीट रखी गई थी। ईशा देओल और भरत तख्तानी ने वर्ष 2012 में विवाह किया था और 2024 में अलग हो गए। दंपत्ति की दो बेटियां राध्या और मिराया हैं, जिनकी देखभाल ईशा कर रही हैं।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें