Thursday, 30 July 2026 | Lucknow | 29°C

नोटिस दिया, चेतावनी दी... फिर चला बुलडोजर, गाजियाबाद में जीडीए का बड़ा एक्शन

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने अवंतिका में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बने भवन को सील कर दिया। वहीं महरौली में करीब 6600 वर्ग गज में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी की सड़क और निर्माण पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई।
Bureau
Bureau News Desk
30 Jul 2026
03:42 PM
1 min read
नोटिस दिया, चेतावनी दी... फिर चला बुलडोजर, गाजियाबाद में जीडीए का बड़ा एक्शन
गाजियाबाद में अवैध निर्माण करने वालों पर टूटा जीडीए का कहर, भवन सील और कॉलोनी ध्वस्त
हाइलाइट्स
अवंतिका में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बने भवन को जीडीए ने सील किया।
नोटिस और चेतावनी के बावजूद निर्माण जारी रहने पर हुई कार्रवाई।
महरौली में 6600 वर्ग गज में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चला।
अवैध सड़क और विकास कार्य को मौके पर ध्वस्त किया गया।

गाजियाबाद में अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर बुलडोजर चलाया। अवंतिका क्षेत्र में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बनाए गए भवन के अवैध हिस्से को ध्वस्त करने के बाद पूरी इमारत को सील कर दिया गया। वहीं महरौली में करीब 6600 वर्ग गज भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी की सड़क और निर्माण कार्य को बुलडोजर से तोड़ दिया गया।

जीडीए अधिकारियों के अनुसार, अवंतिका स्थित भूखंड सीडी-16ए पर निर्माणकर्ता मनोज बेनीवाल और विजया बेनीवाल द्वारा स्वीकृत मानचित्र का उल्लंघन करते हुए सेटबैक क्षेत्र में निर्माण किया गया था। प्राधिकरण ने पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया था और निर्माण कार्य तत्काल रोकने के निर्देश भी दिए थे।

हालांकि, न तो निर्माण कार्य रोका गया और न ही नोटिस का संतोषजनक जवाब दिया गया। इसके बाद प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध हिस्से को ध्वस्त किया और भवन को सील कर दिया।

यह खबर भी पढ़े - लखनऊ पहुंची ट्रेन के शौचालय में मिला युवक का शव, बंद दरवाजा खुलते ही मच गई अफरा-तफरी

सी दौरान जीडीए की दूसरी टीम ने महरौली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के समीप करीब 6600 वर्ग गज भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई की। प्राधिकरण के अनुसार, सुशीला त्यागी और दीपक त्यागी द्वारा बिना अनुमति प्लाटिंग की तैयारी की जा रही थी। मौके पर मिट्टी भराव कराया जा चुका था, कच्ची सड़क बनाई जा रही थी और सीवर लाइन बिछाने की तैयारी भी चल रही थी।

प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध सड़क और निर्माण कार्य को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कॉलोनाइजर और निर्माणकर्ताओं ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में उन्हें मौके से हटाकर कार्रवाई पूरी की गई।

जीडीए का कहना है कि बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि किसी भी भूखंड या कॉलोनी में निवेश करने से पहले संबंधित प्राधिकरण से उसकी वैधता की जांच अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई या आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।

Explore Related Topics

गाजियाबाद जीडीए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण अवैध निर्माण अवैध कॉलोनी बुलडोजर कार्रवाई अवंतिका महरौली एनएच-9 उत्तर प्रदेश प्रवर्तन टीम शहरी विकास

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News