कश्यप जयंती पर गाजियाबाद में होने जा रहा महाकुम्भ, मंत्री नरेंद्र कश्यप का प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान

गाजियाबाद में 5 अप्रैल को कश्यप महाकुंभ का आयोजन होगा। मंत्री नरेंद्र कश्यप कई जिलों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं, हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना।

महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर 5 अप्रैल को गाजियाबाद में कश्यप महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कश्यप निषाद समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप इस कार्यक्रम को लेकर विभिन्न जिलों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

 

सूत्रों के अनुसार महाकुंभ में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को व्यापक स्वरूप देने के लिए मंत्री नरेंद्र कश्यप लखनऊ, मैनपुरी, कासगंज और गाजियाबाद सहित कई जिलों का दौरा कर रहे हैं।

 

कार्यक्रम के तहत वे मैनपुरी के बेवर में बांके बिहारी मंदिर में समाज के लोगों से मुलाकात करेंगे, कासगंज में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे तथा अलीगढ़ मंडल के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके अलावा अमांपुर स्थित बीआरवी फार्म में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के साथ गाजियाबाद में आर्य समाज द्वारा आयोजित समरसता सम्मेलन में भी भाग लेंगे।

 

आयोजकों के मुताबिक यह महाकुंभ केवल धार्मिक या सामाजिक आयोजन नहीं होगा, बल्कि इसे राष्ट्रीय स्तर पर रणनीति तय करने के मंच के रूप में भी देखा जा रहा है। इसमें शिक्षा, सामाजिक भागीदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और संगठन विस्तार जैसे विषयों पर चर्चा प्रस्तावित है। आयोजन में बड़ी संख्या में भागीदारी के साथ इसे समाज की एकता और सामूहिक उपस्थिति के रूप में प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है।

 


 

टैग्स :  कश्यप महाकुंभ, गाजियाबाद, नरेंद्र कश्यप, कश्यप समाज

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

गैस वितरण में गड़बड़ी पर एक्शन मोड में मंत्री कश्यप, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
साहब, मैंने अपनी मां की हत्या कर दी है, गाजियाबाद में बेटे ने मां की हत्या कर किया सरेंडर
यूपी के इस शहर का बदलेगा नाम, CM योगी ने कार्यक्रम में की घोषणा
मोदीनगर बस बमकांड आरोपी को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने किया बरी
भोजपुरी यूट्यूबर मनी मेराज गिरफ्तार | रेप, धर्म परिवर्तन और गर्भपात के आरोप | Ghaziabad News
दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर एनकाउंटर में ढेर
पति ने रील बनाने से रोका तो पत्नी ने किया चाकू से हमला
एक ठग और चार देश - गाजियाबाद में चल रहे थे फर्जी दूतावास
गाजियाबाद से सीएम योगी का संकल्प : कांवड़ यात्रा हो भव्य, शांतिपूर्ण और सुरक्षित