साहब, मैंने अपनी मां की हत्या कर दी है, गाजियाबाद में बेटे ने मां की हत्या कर किया सरेंडर

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर में युवक ने पेंशन और संपत्ति विवाद के चलते मां की हत्या कर दी और थाने में आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।


>गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक युवक ने अपनी मां की दरांत से हत्या कर थाने पहुंचकर अपराध कबूल किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


>मामला मोदीनगर थाना क्षेत्र स्थित जनता कॉलोनी का है, जहां राहुल शर्मा नामक युवक ने पेंशन और संपत्ति विवाद के चलते अपनी मां मधु की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतका के पति वेद प्रकाश आबकारी विभाग में दरोगा थे और उनके निधन के बाद पेंशन मिल रही थी। परिवार में पांच बेटियां और एक बेटा है। जांच में सामने आया कि मधु अपनी पेंशन का कुछ हिस्सा बेटियों को देती थीं, जिसको लेकर राहुल नाराज रहता था। उसे यह भी आशंका थी कि मकान बेटियों के नाम न कर दिया जाए। परिवारजनों ने बताया कि पिछले कई दिनों से घर का माहौल तनावपूर्ण था और आठ दिन पहले बड़ा विवाद हुआ था।


>पुलिस के मुताबिक, राहुल ने शुक्रवार को पत्नी को मायके भेजा और शनिवार दोपहर 12:30 बजे मां पर धारदार हथियार से हमला किया। वह दो घंटे तक शव के पास बैठा रहा और बाद में थाने पहुंचकर बोला, साहब, मैंने अपनी मां की हत्या कर दी है। पुलिस ने मौके से खून से सना दरांत बरामद किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और हत्या के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

यूपी के इस शहर का बदलेगा नाम, CM योगी ने कार्यक्रम में की घोषणा
मोदीनगर बस बमकांड आरोपी को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने किया बरी
भोजपुरी यूट्यूबर मनी मेराज गिरफ्तार | रेप, धर्म परिवर्तन और गर्भपात के आरोप | Ghaziabad News
दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर एनकाउंटर में ढेर
पति ने रील बनाने से रोका तो पत्नी ने किया चाकू से हमला
एक ठग और चार देश - गाजियाबाद में चल रहे थे फर्जी दूतावास
गाजियाबाद से सीएम योगी का संकल्प : कांवड़ यात्रा हो भव्य, शांतिपूर्ण और सुरक्षित
ग्रीन डाटा सेंटर से आत्मनिर्भर भारत की नई उड़ान
गैंगवार से गुड गवर्नेंस तक: योगी सरकार की नीतियों से ग़ाज़ियाबाद को मिल रही नई पहचान