Saturday, 21 November 2026 | Lucknow | 29°C

Akhilesh Yadav: गोरखपुर में बच्चे की मौत के मामले पर अखिलेश यादव का बयान, सरकार पर लगाये आरोप

Akhilesh Yadav: गोरखपुर में बच्चे की मौत के मामले पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने PDA कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाते हुए उनसे एकजुट रहने की अपील की।
Bureau
Bureau News Desk
20 Nov 2026
01:31 PM
1 min read
Akhilesh Yadav: गोरखपुर में बच्चे की मौत के मामले पर अखिलेश यादव का बयान, सरकार पर लगाये आरोप
सोर्स - फाइल फोटो
हाइलाइट्स
गोरखपुर हादसे पर गरमाई सियासत
बच्चे की मौत पर आमने-सामने सपा-भाजपा
अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा
PDA कार्यकर्ताओं के समर्थन में उतरे अखिलेश

Akhilesh Yadav: गोरखपुर में रोड शो के दौरान हादसे में हुए बच्चे की मौत का मामला अब राजनीतिक व्यंग बन गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बावजूद भी PDA कार्यकर्ताओं और उनके लोगो को परेशान किया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने अपने बयान में कहा कि बच्चे की मौत के मामले में सच्चाई सामने आने के बाद भी सरकार उनके और पीडिए के लोगो प्रति गलत रवैया रख रही है। उन्होंने दावा किया कि इस घटना के बहाने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की, कि वे किसी भी तरह के दबाव और अन्याय से ना डरें ।

इसके साथ ही, सपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली और राजनीतिक स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपनी ही पार्टी में विरोध और असंतोष का सामना कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने भाजपा संगठन, विधायकों और प्रशासनिक व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार कमजोर स्थिति में पहुंच चुकी है।

अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने फर्जी एनकाउंटर, हिरासत में मौत, महिलाओं के खिलाफ अपराध और बुलडोजर कार्रवाई जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए। इसके अलावा उन्होंने सरकारी निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार, सड़कों और पुलों की खराब स्थिति तथा व्यापारियों की समस्याओं का भी जिक्र किया।

उन्होंने किसानों, युवाओं और मजदूरों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए कहा कि प्रदेश के अलग-अलग वर्ग सरकार से नाराज हैं। अखिलेश ने PDA समाज की राजनीतिक एकजुटता का दावा करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में इसका असर दिखाई देगा।

अपने बयान में अखिलेश यादव ने अयोध्या, काशी और महाकुंभ से जुड़े मामलों का भी जिक्र किया। उन्होंने इन मुद्दों पर सरकार के रवैये पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि धार्मिक भावनाओं और व्यवस्थाओं से जुड़े मामलों में भी सरकार ने ठीक तरीके से काम नहीं किया।

अखिलेश यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार राजनीतिक रूप से कमजोर हो चुकी है और इसी वजह से विपक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने PDA कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने और किसी भी तरह की परेशानी से घबराए बिना अपनी आवाज उठाने की अपील की।

 

Explore Related Topics

Akhilesh Yadav Statement Yogi Government UP Government News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News