'योग की ताकत पूरी दुनिया को जोड़ रही है', अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बंगाल से PM मोदी का संदेश

कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि योग मानव एकता और स्वस्थ जीवन का आधार बन सकता है।

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने देश और दुनिया के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग पूरी दुनिया को जोड़ने वाली शक्ति है और आज 21 जून वैश्विक स्तर पर सबसे बड़े सामूहिक उत्सव के रूप में स्थापित हो चुका है।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हिमालय से हिंद महासागर तक और पूर्वोत्तर से लेकर सौराष्ट्र तक पूरा देश योग की ऊर्जा से भरा हुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व के अलग-अलग हिस्सों से योग दिवस के आयोजन की प्रेरणादायक तस्वीरें सामने आ रही हैं और यही योग की सबसे बड़ी शक्ति है कि वह लोगों को जोड़ता है। उन्होंने कहा, "पूरा विश्व और पूरा देश एक-दूसरे से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है और यही तो योग की ताकत है। योग सबको जोड़ता है।"

 

यह खबर भी पढ़े - शिलांग में राजनाथ सिंह, तेजपुर में सेना प्रमुख और कोलकाता में नौसेना प्रमुख, योग दिवस पर दिखी अलग तस्वीर

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कोलकाता के नागरिकों की ओर से किए गए स्वच्छता अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि 'स्वच्छता से स्वागत' जैसी पहल देश के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन सकती है।

 

योग दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल में मौजूदगी को विशेष बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, महर्षि अरविंद और लाहिड़ी महाशय का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन महान विभूतियों ने योग और आध्यात्मिक चेतना को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। प्रधानमंत्री ने गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर को भी याद किया और कहा कि उनका मानना था कि मनुष्य की पहचान दुनिया से जुड़ाव में है और यही योग का मूल भाव भी है।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने महर्षि अरविंद के विचारों का जिक्र करते हुए कहा कि पूरा जीवन ही योग है और योग मानव एकता का आधार बन सकता है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि चेतना, ऊर्जा और आत्मविकास का माध्यम भी है।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 'स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग' का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बढ़ती उम्र किसी व्यक्ति की क्षमताओं को सीमित न करे। उन्होंने कहा कि 40 वर्ष की आयु में व्यक्ति को 20 वर्ष की तुलना में अधिक लचीला, 50 वर्ष की आयु में 30 वर्ष की तुलना में अधिक ऊर्जावान और 70 वर्ष की आयु में जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के प्रति अधिक प्रतिरोधक क्षमता रखने का लक्ष्य रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस दिशा में योग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

 


 

टैग्स :  International Yoga Day 2026, पीएम मोदी योग दिवस, कोलकाता रेड रोड, नरेंद्र मोदी भाषण, योग दिवस 2026, पश्चिम बंगाल योग दिवस, PM Modi Kolkata

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

लेह की बर्फीली वादियों से कोलकाता के रेड रोड तक, योग दिवस पर एक तस्वीर में दिखा पूरा भारत
सदस्य नहीं होने के बावजूद G7 Summit में क्यों बुलाया जाता है भारत? जानिए इसके पीछे के बड़े कारण
21 जून के NEET री-एग्जाम से पहले केंद्र की तैयारी तेज, सुरक्षा से लेकर समय तक हुए कई बदलाव
पिछले 15 दिनों में चुपचाप महंगे हो गए ये सामान, रोजमर्रा का खर्च बढ़ना तय
असम में लैंडिंग के कुछ सेकंड बाद हादसे का शिकार हुआ वायुसेना का AN-32, 5 वायुसैनिक शहीद - सामने आया वीडियो
सरकार ने किया पेट्रोल पर राहत का ऐलान, E22 से E30 फ्यूल पर एक्साइज ड्यूटी हुई शून्य
नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ पीएम मोदी ने रचा इतिहास, जनसेवा को बताया लोकतंत्र की सबसे बड़ी कसौटी
29 रुपये बढ़ने के बाद भी नहीं मिली राहत, एलपीजी सिलेंडर की फिर बढ़ने वाली है कीमत - सरकार ने दिए संकेत
उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए आया नया नियम, करोड़ो लोगों को लगा झटका