कानपुर में किराए के मकान में फौजी की संदिग्ध मौत, शव के पास मिला खून, इंजेक्शन और शराब की बोतल

झींझक के सुभाष नगर में निर्वस्त्र अवस्था में मिला शव, परिजनों ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

कानपुर देहात के झींझक थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में सेना के एक जवान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जवान का शव किराए के मकान के अंदर निर्वस्त्र अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान आनंद उर्फ सुरेंद्र सिंह चौहान (करीब 33 वर्ष) पुत्र अतर सिंह, निवासी मंगलपुर थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। वह महाराष्ट्र के अहमदनगर में सेना में तैनात थे और लगभग 15 दिन पहले छुट्टी पर घर आए थे। वह अपनी पत्नी निधि और दो बेटों के साथ झींझक में किराए के मकान में रह रहे थे।

 

मृतक के भाई राजेंद्र प्रताप ने आरोप लगाया कि सुरेंद्र ने करीब दो महीने पहले 30 लाख रुपये का फंड निकाला था और एक प्लॉट भी बेचा था।  आरोप है कि इसी धन के लालच में 26 और 27 अप्रैल की रात उनकी हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना है कि इस घटना में पत्नी, साले और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों की भूमिका हो सकती है। पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक, शव के पास खून, एक इंजेक्शन और शराब की टूटी बोतल मिली है, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। मृतक की मौसी पुष्पा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस ने घटनास्थल से दवा की शीशी और शराब की बोतल को कब्जे में लेकर जांच के लिए सुरक्षित कर लिया है।

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।


 

टैग्स :  कानपुर

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

बैंकों में गिरवी रखी गई सरकारी जमीन पर कार्रवाई, 761 एकड़ फिर ग्राम सभा के नाम होगी
124 करोड़ की जमीन पर चला केडीए का बुलडोजर, 24 बीघा भूमि कब्जामुक्त
कानपुर में पूर्व विधायक हाजी इरफान सोलंकी के गनर पर मारपीट और रुपये छीनने का आरोप, केस दर्ज
आपत्तिजनक मैसेज और ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने दी जान, बहनों ने वायरल की व्हाट्सएप चैट
कानपुर में ITBP जवानों ने कानपूर पुलिस कमिश्नरेट का किया घेराव
सिलेंडर को लेकर अफवाहों पर पुलिस की अपील, कहा - पर्याप्त है सप्लाई, न दें अफवाहों पर ध्यान
मौलाना मदनी के जिहाद वाले बयान पर बोले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
जिनकी जान गई है बीएलओ की हम लोग उनको ₹2 लाख दे रहे हैं - अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर हमला
कानपुर में प्रेम की कीमत जान से चुकाई, लड़की के भाइयों ने की युवक की पीट-पीटकर हत्या