खेलते-खेलते मेन गेट के पास पहुंची मासूम, अचानक उखड़ा लोहे का गेट और चली गई जान

मां बड़ी बेटी को ट्यूशन छोड़ने गई थी, इसी दौरान खेल रही अन्वी गेट के नीचे दब गई; परिवार ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार किया।

 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दर्दनाक हादसे में तीन साल की बच्ची की जान चली गई। पीजीआई थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव में घर का भारी लोहे का गेट अचानक कुंडे सहित उखड़कर गिर गया। उस समय घर के बाहर खेल रही तीन साल की अन्वी गेट के नीचे दब गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

मोहिद्दीनपुर गांव निवासी सूरज कुमार अपनी पत्नी सीमा और दो बेटियों चार वर्षीय सृष्टि और तीन वर्षीय अन्वी के साथ रहते हैं। परिजनों के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सीमा बड़ी बेटी सृष्टि को ट्यूशन छोड़ने गई थीं। उधर, सूरज घर में खाना खा रहे थे और छोटी बेटी अन्वी को भी खाना खिला रहे थे। इसी दौरान अन्वी खेलते-खेलते घर के मुख्य गेट के पास पहुंच गई। तभी अचानक लोहे का भारी गेट कुंडे सहित उखड़कर उसके ऊपर गिर गया।

 

अन्वी की चीख सुनकर सूरज और परिवार के अन्य सदस्य बाहर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह गेट हटाकर बच्ची को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल ले गए। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

 

यह खबर भी पढ़े - STF की धौंस, निवेश का झांसा और लूट... फरार दरोगा मोहित और CRPF अफसर जय प्रकाश पर इनाम की तैयारी

 

बच्ची के चाचा आशीष ने बताया कि करीब आठ साल पहले सूरज कुमार ने नया मकान बनवाया था। उसी समय एक कुंतल से अधिक वजन वाला लोहे का गेट लगाया गया था। परिजनों का मानना है कि लंबे समय तक लगातार खुलने-बंद होने के कारण गेट के कुंडे और सीमेंट की पकड़ कमजोर हो गई होगी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

 

यह खबर भी पढ़े - '4 लाख में अधिग्रहण, 47 लाख में खरीद', संजय सिंह ने राम मंदिर भूमि सौदों पर उठाए सवाल

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा कराया। हालांकि परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। गेट के नीचे दबने से बच्ची के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि इन्हीं चोटों के कारण उसकी मौत हुई। बाद में परिजनों ने गांव में ही बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया।


 

टैग्स :  लखनऊ, हादसा

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

सीएम योगी के हाथों चेक और चाबियां पाकर खुश हुए लाभार्थी, कई योजनाओं का मिला लाभ
13 दिन बाद फिर गोंडा पहुंचे सीएम योगी, 4901 करोड़ की परियोजनाओं को मिली मंजूरी
राम मंदिर चढ़ावा मामले में हजरतगंज थाने पहुंचा सवर्ण मोर्चा, कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट जाने की चेतावनी
दुबई पहुंचने से पहले खुल गई सच्चाई, फर्जी वीजा-टिकट के सहारे युवकों से ₹1.10 लाख की ठगी
लखनऊ के किसान पथ पर दर्दनाक हादसा, तेल टैंकर की टक्कर से एक की मौत, तीन घायल
STF की धौंस, निवेश का झांसा और लूट... फरार दरोगा मोहित और CRPF अफसर जय प्रकाश पर इनाम की तैयारी
पीएम मोदी के योग अभियान के बीच लखनऊ में खास पहल, 400 लोगों को सम्मानित करने की तैयारी
'4 लाख में अधिग्रहण, 47 लाख में खरीद', संजय सिंह ने राम मंदिर भूमि सौदों पर उठाए सवाल
'अब ना आएंगे योगी महाराज', लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर