लखनऊ के किसान पथ पर दर्दनाक हादसा, तेल टैंकर की टक्कर से एक की मौत, तीन घायल

बीबीडी थाना क्षेत्र में पीछे से आए तेल टैंकर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, घायलों को लोहिया संस्थान भेजा गया; एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत।

 

राजधानी लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर किसान पथ पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रेगुलेटर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार तेल टैंकर ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।

 

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे ट्रैक्टर संख्या यूपी-32 डीई 5480 किसान पथ से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेल टैंकर संख्या यूपी-32 ईएन 6802 ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

 

यह खबर भी पढ़े - STF की धौंस, निवेश का झांसा और लूट... फरार दरोगा मोहित और CRPF अफसर जय प्रकाश पर इनाम की तैयारी

 

सूचना मिलते ही बीबीडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान भेजा गया। अस्पताल में इलाज के दौरान मिश्रीलाल (50 वर्ष), निवासी ग्राम पारा, पोस्ट रजोली, थाना गुडम्बा की मौत हो गई।

 

यह खबर भी पढ़े - '4 लाख में अधिग्रहण, 47 लाख में खरीद', संजय सिंह ने राम मंदिर भूमि सौदों पर उठाए सवाल

 

दुर्घटना में शहजाद (26 वर्ष), तौहीर (28 वर्ष) और सलीम (40 वर्ष) घायल हुए हैं। तीनों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सक उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं।

 

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल तेल टैंकर को कब्जे में ले लिया है। वहीं चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।


 

टैग्स :  किसान पथ, सड़क हादसा, लखनऊ, बीबीडी थाना

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

सीएम योगी के हाथों चेक और चाबियां पाकर खुश हुए लाभार्थी, कई योजनाओं का मिला लाभ
13 दिन बाद फिर गोंडा पहुंचे सीएम योगी, 4901 करोड़ की परियोजनाओं को मिली मंजूरी
राम मंदिर चढ़ावा मामले में हजरतगंज थाने पहुंचा सवर्ण मोर्चा, कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट जाने की चेतावनी
दुबई पहुंचने से पहले खुल गई सच्चाई, फर्जी वीजा-टिकट के सहारे युवकों से ₹1.10 लाख की ठगी
खेलते-खेलते मेन गेट के पास पहुंची मासूम, अचानक उखड़ा लोहे का गेट और चली गई जान
STF की धौंस, निवेश का झांसा और लूट... फरार दरोगा मोहित और CRPF अफसर जय प्रकाश पर इनाम की तैयारी
पीएम मोदी के योग अभियान के बीच लखनऊ में खास पहल, 400 लोगों को सम्मानित करने की तैयारी
'4 लाख में अधिग्रहण, 47 लाख में खरीद', संजय सिंह ने राम मंदिर भूमि सौदों पर उठाए सवाल
'अब ना आएंगे योगी महाराज', लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर