Saturday, 27 June 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ के इटौंजा में मोहर्रम जुलूस के दौरान छज्जा गिरा, दो बच्चों की मौत, आठ घायल

सबील पर जुटे लोगों के बीच अचानक भरभराकर गिरा मकान का छज्जा, चार गंभीर घायलों को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।
Bureau
Bureau News Desk
27 Jun 2026
12:30 PM
1 min read
लखनऊ के इटौंजा में मोहर्रम जुलूस के दौरान छज्जा गिरा, दो बच्चों की मौत, आठ घायल
इमेज सोर्स - लखनऊ संवाददाता आर के पाल
हाइलाइट्स
लखनऊ के इटौंजा के महोना में मोहर्रम जुलूस के दौरान हादसा।
सबील के दौरान मकान का छज्जा अचानक गिरा।
12 वर्षीय अरमान और 12 वर्षीय अली की मौत।
आठ लोग घायल, चार की हालत गंभीर।

राजधानी लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र के महोना कस्बे में मोहर्रम के जुलूस के दौरान शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जुलूस के दौरान सबील लगाकर लोगों को ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक और खाद्य सामग्री वितरित की जा रही थी। इसी दौरान एक मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, मोहर्रम का जुलूस महोना क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान मुश्ताक अपने घर के बाहर टेंट लगाकर सबील चला रहे थे। जुलूस में शामिल लोग वहां रुककर पानी, कोल्ड ड्रिंक और अन्य खाद्य सामग्री ग्रहण कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बड़ी संख्या में लोग मकान के सामने और छज्जे के नीचे खड़े थे, जबकि कुछ लोग छज्जे के ऊपर से सामग्री वितरित कर रहे थे। इसी दौरान अचानक छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया और नीचे मौजूद लोग मलबे की चपेट में आ गए।

यह खबर भी पढ़े - लखनऊ के चिनहट लौलाई पावर हाउस पर पथराव, घंटों बिजली कटौती के बाद भड़का लोगों का गुस्सा

हादसे में 12 वर्षीय अरमान और 12 वर्षीय अली मलबे में दब गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

हादसे में मो. हमजा, रुशदा, जियाउल, मन्ना, सना, अजमल, मो. हसीब और जियांग घायल हुए। सभी घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से रामसागर मिश्र सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सना, अजमल, मो. हसीब और जियांग की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव अभियान चलाया गया तथा मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

यह खबर भी पढ़े - EXCLUSIVE | लखनऊ STF एनकाउंटर में खत्म हुआ 'एक लाख का इनामी' संजीव: संदीप सिंह हत्याकांड से लेकर 15 साल के अपराध सफर तक, पढ़िए पूरी इनसाइड स्टोरी

एसीपी बीकेटी विकास पांडेय के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9:45 बजे इटौंजा के महोना क्षेत्र से मोहर्रम का जुलूस गुजर रहा था। इसी दौरान सबील के पास यह हादसा हुआ। पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

मोहर्रम के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग जुलूसों में शामिल होते हैं। ऐसे आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन महत्वपूर्ण माना जाता है। इटौंजा की यह घटना ऐसे सार्वजनिक आयोजनों में संरचनात्मक सुरक्षा और सावधानी की आवश्यकता की ओर भी ध्यान दिलाती है।

Explore Related Topics

मोहर्रम जुलूस लखनऊ इटौंजा हादसा

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News