Friday, 26 June 2026 | Lucknow | 29°C

मोबाइल चोरी, UPI एक्टिव और खाते खाली... लखनऊ पुलिस ने ऐसे काम करने वाले गिरोह को पकड़ा

महिगवां पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने मोबाइल चोरी कर UPI व इंटरनेट बैंकिंग के जरिए साइबर ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
Bureau
Bureau News Desk
26 Jun 2026
05:30 PM
1 min read
मोबाइल चोरी, UPI एक्टिव और खाते खाली... लखनऊ पुलिस ने ऐसे काम करने वाले गिरोह को पकड़ा
इमेज सोर्स - लखनऊ संवाददाता आर के पाल
हाइलाइट्स
महिगवां पुलिस और साइबर क्राइम सेल की संयुक्त कार्रवाई।
मोबाइल चोरी कर साइबर ठगी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार।
सभी आरोपी सीतापुर जनपद के निवासी।
11 एंड्रॉयड मोबाइल, 3 की-पैड मोबाइल, नकदी, बैंक कार्ड, आधार, पैन और सिम कार्ड बरामद।

लखनऊ पुलिस और साइबर क्राइम सेल की संयुक्त कार्रवाई में मोबाइल चोरी कर साइबर ठगी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने इस मामले में पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी सीतापुर जनपद के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, तीन की-पैड मोबाइल, ₹8,358 नकद, बैंक डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और कई सिम कार्ड बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्विफ्ट डिजायर कार और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

यह खबर भी पढ़े - दुबग्गा फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कैमरा लगाने के विवाद के बाद हुई थी हिंसा

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी भीड़भाड़ वाले बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और अन्य व्यस्त इलाकों में लोगों के मोबाइल चोरी करते थे। इसके बाद मोबाइल में मौजूद सिम कार्ड के जरिए UPI, UPI Lite और इंटरनेट बैंकिंग को सक्रिय कर पीड़ितों के बैंक खातों से रकम अन्य खातों में ट्रांसफर कर नकद निकाल लेते थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने महिगवां थाना क्षेत्र में करीब ₹3.91 लाख तथा बीकेटी क्षेत्र में लगभग ₹4.28 लाख की साइबर ठगी करना स्वीकार किया है।

लखनऊ में अनियंत्रित डीसीएम डिवाइडर तोड़कर नहर पर लटकी, चालक अस्पताल में भर्ती

पुलिस के अनुसार, ठगी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सबूत मिटाने के उद्देश्य से चोरी किए गए मोबाइल फोन और सिम कार्ड नष्ट कर देते थे, ताकि उनकी पहचान और गतिविधियों का पता न चल सके।

लखनऊ पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से मोबाइल चोरी के जरिए साइबर ठगी करने वाले संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Explore Related Topics

लखनऊ साइबर ठगी महिगवां पुलिस मोबाइल चोरी UPI फ्रॉड साइबर क्राइम सेल मोबाइल चोरी गिरोह साइबर फ्रॉड लखनऊ पुलिस यूपी न्यूज Mahigawan Police

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News