लखनऊ के चिनहट में महर्षि कश्यप जयंती पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Bureau 05 Apr 2026, 06:03 PM 1 min read
लखनऊ के चिनहट में महर्षि कश्यप जयंती पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र स्थित शीतला माता मंदिर में महर्षि कश्यप जयंती का आयोजन रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए।

 

कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी अमित कश्यप के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर महर्षि कश्यप की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, आरती उतारी गई तथा भगवान को भोग अर्पित किया गया। धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं बड़ी संख्या में मौजूद रहे भगवन के नारों और तालियों से पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा श्रद्धालुओं ने महर्षि कश्यप की पूजा के बाद भजन कीर्तन किये।

 

आयोजकों के अनुसार, आसपास के क्षेत्रों में महर्षि कश्यप की प्रतिमा केवल शीतला माता मंदिर में स्थापित है, जिसके चलते इस अवसर पर दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंचे।

 

कार्यक्रम के दौरान समाज के कई प्रमुख व्यक्तियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में विजय निषाद, शिवा कश्यप, पंकज कश्यप, अमन कश्यप, बल्लू कश्यप, प्रकाश कश्यप, भोली कश्यप, रमन कश्यप, अजय कश्यप, रोमियो कश्यप, अरुण वाल्मीकि, पंडित जी, राजकुमार कौशल कश्यप, राम अशरे कश्यप, शिव मंगल कश्यप सहित अन्य लोग शामिल रहे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?