उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के नेवढ़िया घाट पर बना अस्थायी पीपा पुल उद्घाटन के महज 15 दिनों के भीतर बह गया। इस घटना के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
जानकारी के अनुसार, नेवढ़िया घाट पर बनाए गए इस अस्थायी पीपा पुल का उद्घाटन करीब 15 दिन पहले स्थानीय भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा द्वारा किया गया था। हालांकि, निर्माण के कुछ ही दिनों बाद इसके बह जाने से निर्माण की गुणवत्ता और रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
घटना के सामने आने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गई हैं। अखिलेश यादव ने एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए सरकार पर तंज कसा। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा: जनता पूछ रही है कि भाजपा सरकार में उद्घाटन के फूल सूखने से पहले ही: भाजपा की बनाई सड़क धँस क्यों जाती है? ग्रीन कॉरिडोर, विलीन कॉरिडोर क्यों हो जाता है? पुल क्यों टूट जाता है? हाईवे हाय-हाय क्यों करने लगते हैं? टंकी क्यों धराशायी हो जाती है? छत क्यों आँसू टपकाने लगती है?
जनता पूछ रही है कि भाजपा सरकार में उद्घाटन के फूल सूखने से पहले ही :
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 5, 2026
- भाजपा की बनाई सड़क धँस क्यों जाती है?
- ग्रीन कॉरिडोर, विलीन कॉरिडोर क्यों हो जाता है?
- पुल क्यों टूट जाता है?
- हाईवे हाय-हाय क्यों करने लगते है?
- टंकी क्यों धराशायी हो जाती है?
- छत क्यों… pic.twitter.com/A1BR1jgIYH
इस पोस्ट के माध्यम से उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और कथित भ्रष्टाचार को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस मुद्दे पर राजनीतिक बहस को हवा दे रहा है।
गौरतलब है कि प्रदेश में इससे पहले भी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिन पर विपक्ष लगातार सरकार को घेरता रहा है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस घटना पर आधिकारिक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा है।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें