MI vs KKR: वानखेड़े में आज मुकाबला, पांड्या-रहाणे आमने-सामने, जानें प्लेइंग इलेवन और पिच का हाल

आईपीएल 2026 का दूसरा मैच आज, हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद; टॉस अहम भूमिका में
Bureau 29 Mar 2026, 01:46 PM 1 min read
MI vs KKR: वानखेड़े में आज मुकाबला, पांड्या-रहाणे आमने-सामने, जानें प्लेइंग इलेवन और पिच का हाल

आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला आज मुंबई इंडियंस - MI और कोलकाता नाइट राइडर्स - KKR के बीच खेला जाएगा। वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मैच को लेकर दोनों टीमों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।

 

पहले मुकाबले में रोमांचक शुरुआत के बाद आज का मैच भी हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है। वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जहां बड़े स्कोर बनना आम बात है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का विकल्प चुन सकती है, ताकि लक्ष्य का पीछा किया जा सके।

 

मुंबई इंडियंस की बात करें तो कप्तान हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर टीम की जिम्मेदारी रहेगी। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से अजिंक्य रहाणे, फिन एलन, कैमरून ग्रीन और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

 

क्रिकेट विश्लेषकों के अनुसार दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबरी का माना जा रहा है। मुंबई की टीम संतुलित नजर आ रही है, जहां बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों मजबूत हैं। वहीं केकेआर का बल्लेबाजी क्रम मजबूत दिख रहा है, लेकिन गेंदबाजी में कुछ कमजोरियां सामने आ सकती हैं।

 

संभावित प्लेइंग इलेवन:

 

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शरफेन रदरफोर्ड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स/कॉर्बिन बॉश, नमनधीर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।
इम्पैक्ट प्लेयर: मयंक मार्कंडे

 

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अंकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक।
इम्पैक्ट प्लेयर: अंगकृष रघुवंशी/कार्तिक त्यागी

 

 

मैच प्रिडिक्शन:
विशेषज्ञों के अनुसार मुकाबला कांटे का रहने की संभावना है। लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को बढ़त मिल सकती है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें