Friday, 20 November 2026 | Lucknow | 29°C

Modi Cabinet Expansion: मोदी कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज, बंगाल से एक और मंत्री की एंट्री संभव, रेस में कौन?

Modi Cabinet Expansion: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्रीय मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार को लेकर एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पिछले कई महीनों से कैबिनेट विस्तार की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस
Bureau
Bureau News Desk
20 Nov 2026
11:41 AM
1 min read
Modi Cabinet Expansion: मोदी कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज, बंगाल से एक और मंत्री की एंट्री संभव, रेस में कौन?
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
23 नवंबर तक कैबिनेट विस्तार की चर्चा
बंगाल के कई भाजपा सांसदों पर नजर
दिल्ली में बैठकों का दौर
शाह से मिले शुभेंदु अधिकारी

Modi Cabinet Expansion: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्रीय मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार को लेकर फिर हलचल तेज हो गई है। पिछले कई माह से कैबिनेट विस्तार की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल की सियासत से बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार पश्चिम बंगाल के कुछ और सांसदों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। कयास लगाए जा रहे है कि 23 नवंबर तक नरेंद्र मोदी की कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

सूत्रों के मुताबिक पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इससे पहले सुकांत मजूमदार और शांतनु ठाकुर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जिम्मेदारी दी गई थी। अब राज्य से अन्य नेताओं को अवसर दिये जाने की संभावना जताई जा रही है। कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच भारतीय जनता पार्टी में बैठकों का सिलसिला तेज हो गया है।

हाल ही में दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में केंद्रीय मंत्रिमंडल की अहम बैठक हुई। इस बैठक में मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की गई। साथ ही बीते दिनों गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पार्टी के वरिष्ठ नेता बीएल संतोष की प्रधानमंत्री आवास पर काफी लंबी बैठक की। वहीं बीते गुरुवार को दिल्ली में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके साथ ही कोलकाता में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक भी होनी है।

इन बैठकों को आगामी रणनीति और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान नरेंद्र मोदी कैबिनेट में पश्चिम बंगाल से दो मंत्री हैं। बालुरघाट से सांसद सुकांत मजूमदार शिक्षा और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। वहीं, बनगांव से सांसद शांतनु ठाकुर पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा की स्थिति मजबूत होने के बाद राज्य को केंद्र में प्रतिनिधित्व मिलने की संभावनाओं पर चर्चा तेज है।  

Explore Related Topics

Modi Cabinet Expansion Narendra Modi Cabinet Cabinet Reshuffle 2026

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News