Wednesday, 11 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP Politics: पूर्व सांसद अरविंद चौधरी समेत कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन, सियासी हलचल तेज

UP Politics: बस्ती के पूर्व सांसद अरविंद कुमार चौधरी, सपा नेता अनिल यादव सहित कई नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।
Bureau
Bureau News Desk
11 Nov 2026
02:43 PM
1 min read
UP Politics: पूर्व सांसद अरविंद चौधरी समेत कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन, सियासी हलचल तेज
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
पूर्व सांसद अरविंद चौधरी ने थामा बीजेपी का दामन
बस्ती के पूर्व सांसद अरविंद कुमार चौधरी लखनऊ में बीजेपी में शामिल
सपा सांसद रामप्रसाद चौधरी के भतीजे हैं अरविंद
कुर्मी वोट बैंक को लेकर बढ़ी राजनीतिक हलचल

UP Politics: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल बदलने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को बस्ती के पूर्व सांसद अरविंद कुमार चौधरी, सपा नेता अनिल यादव सहित कई नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में बुधवार को राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में सभी नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

पूर्व सांसद अरविंद कुमार चौधरी का भाजपा में शामिल होना पूर्वांचल की सियासत के लिए महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। साल 2009 में श्री चौधरी बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर बस्ती लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी उम्मीदवार राजकिशोर सिंह को हराया था। अरविंद कुमार चौधरी बस्ती से सपा सांसद रामप्रसाद चौधरी के भतीजे हैं।

2024 के लोकसभा चुनाव में रामप्रसाद चौधरी ने भाजपा उम्म्मीदवार हरीश द्विवेदी को पराजित किया था। अरविंद कुमार चौधरी की भाजपा में एंट्री को सपा के लिए झटका हो सकती है। उत्तर प्रदेश में कुर्मी समाज का ओबीसी राजनीति में प्रभाव माना जाता है। राज्य की लगभग 50 से 60 विधानसभा सीटों पर कुर्मी मतदाता चुनावी समीकरण प्रभावित करने की स्थिति में हैं।

साल 2024 के लोकसभा चुनाव में पूर्वी यूपी की कई सीटों पर सपा की जीत के पीछे कुर्मी मतदाताओं का समर्थन भी अहम माना गया था। अरविंद कुमार चौधरी को कुर्मी समाज का प्रभावशाली नेता माना जाता है। चर्चा यह भी है कि अरविंद चौधरी भाजपा में शामिल होने के बाद विधानसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं। माना जा रहा है कि श्री चौधरी भाजपा के टिकट पर बस्ती की कप्तानगंज विधानसभा सीट से मैदान में उतर सकते हैं।

Explore Related Topics

Arvind Kumar Chaudhary BJP Joining News UP Politics

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News