Wednesday, 11 November 2026 | Lucknow | 29°C

Kulgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल

Kulgam Terror Attack: कुलगाम जनपद में नाके पर तैनात सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमले में तीन सीआरपीएफ जवान घायल हो गए।
Bureau
Bureau News Desk
11 Nov 2026
03:44 PM
1 min read
Kulgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
नाके पर तैनात जवानों पर हुई फायरिंग
अनंतनाग अस्पताल में घायलों का इलाज जारी
सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर शुरू किया सर्च ऑपरेशन
बाइक सवार हमलावर फरार

Kulgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। कुलगाम जनपद में नाके पर तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमले में तीन सीआरपीएफ जवान घायल हो गए। गोलीबारी की इस घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। साथ ही आतंकियों की तलाश में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार घटना कुलगाम जिले में एक नाके पर सीआरपीएफ के जवान तैनात थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे। मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। ताबड़तोड़ गोलीबारी करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये। गोलीबारी की इस घटना में तीन जवान घायल हो गये। जिन्हें आनन-फानन में अनंतनाग जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गईं। हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में घेराबंदी कर दी है। पुलिस और सेना की टीमें जगह-जगह दबिश देकर हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है। हमलावरों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आसपास के रास्तों और संवेदनशील इलाकों में भी तलाशी ली जा रही है।

उल्लेखनीय है कि बीते सितंबर माह में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को ढेर कर दिया था। वहीं एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक मारे गए आतंकियों की पहचान आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सद्दाम और मुस्तफा के रूप में हुई थी। आतंकियों के कब्जे से एके असॉल्ट राइफल, चार मैगजीन, एम4 कार्बाइन, ग्लॉक पिस्टल और चार ग्रेनेड बरामद किए गए थे। कुलगाम हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं।  

Explore Related Topics

Kulgam Terror Attack Jammu Kashmir News CRPF Soldiers Attacked

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News