ग्रेटर नोएडा, 2025। उत्तर प्रदेश फिर से देश-विदेश के निवेशकों और उद्यमियों के आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर आयोजित UP International Trade Show (UPITS) 2025 इंडिया एक्सपो मार्ट में उत्तर प्रदेश को औद्योगिक और निवेश मानचित्र पर और मजबूत बनाने का अवसर प्रस्तुत करेगा।
इस मेगा ट्रेड शो का मास्टर एग्जिबिशन लेआउट तैयार किया गया है, जिसमें प्रॉयरिटी सेक्टर्स, राइजिंग सेक्टर्स और चैंपियन सर्विसेज सेक्टर्स को अलग-अलग क्षेत्रफल में रखा गया है। हॉल-1 से हॉल-8 और हॉल-15 को विशेष रूप से B2B (बिजनेस टू बिजनेस) गतिविधियों के लिए चिन्हित किया गया है, जबकि हॉल-9, 10 और 12 B2C (बिजनेस टू कस्टमर) सेक्टर्स के लिए समर्पित हैं। हॉल-11 और 14 दोनों गतिविधियों का साझा केंद्र बनेंगे।
ग्राउंड फ्लोर पर प्रमुख औद्योगिक इकाइयों और संस्थानों को विशाल स्थान आवंटित किया गया है, जिससे निवेशक और उद्यमी एक ही स्थान पर नए अवसरों का अनुभव कर सकेंगे।
हॉल-वार विवरण:
-
हॉल-1: UPDICO और Invest UP (2,156 स्क्वायर मीटर)
-
हॉल-2: GNIDA, YEIDA, सिविल एविएशन और रूसी पवेलियन (2,400 स्क्वायर मीटर)
-
हॉल-2 सेकेंड फ्लोर: इनॉगरेशन सेरेमनी, B2B मीटिंग्स, नॉलेज सेशन्स
-
हॉल-4 सेकेंड फ्लोर: "UP at a Glance" प्रदर्शनी
-
हॉल-5: UPLC, स्टार्टअप्स, IT/ITES, इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रॉनिक्स
-
हॉल-6 सेकेंड फ्लोर: रिन्यूएबल एनर्जी, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, अर्बन डेवलपमेंट
-
हॉल-7: पर्यटन विभाग, स्टेट वॉटर एंड सैनिटेशन मिशन, क्लीन ग्रुप, नोएडा अथॉरिटी (2,000 स्क्वायर मीटर)
-
हॉल-8: AYUSH, हेल्थ, बैंकिंग, फाइनेंस, उच्च शिक्षा, वन विभाग (2,032 स्क्वायर मीटर)
-
हॉल-9: ODOP (One District One Product) प्रदर्शनी (3,300 स्क्वायर मीटर)
-
हॉल-10: नए स्टार्टअप्स और महिला उद्यमियों के लिए आरक्षित
-
हॉल-11: FMCG, फूड सेफ्टी, मत्स्य पालन, GI प्रोडक्ट्स, पशुपालन
-
हॉल-12: कृषि, डेयरी, हॉर्टीकल्चर, गन्ना-चीनी उद्योग
-
हॉल-14: हैंडीक्राफ्ट्स, टेक्सटाइल्स, खादी
-
हॉल-15: वेयरहाउसिंग, लॉजिस्टिक और अन्य सेक्टर्स
सेकेंड फ्लोर पर उत्तर प्रदेश की संस्कृति, विरासत और कला को प्रदर्शित करने के लिए विशेष क्षेत्र भी निर्धारित हैं, जिससे निवेशकों और आगंतुकों को राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का अनुभव होगा।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें