Wednesday, 25 November 2026 | Lucknow | 29°C

Samajwadi Party: अखिलेश के 26 सीटों के प्रस्ताव से नाराज इमरान मसूद, बोले- हम भीख नहीं मांग रहे

Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है।
Bureau
Bureau News Desk
25 Nov 2026
01:50 PM
1 min read
Samajwadi Party: अखिलेश के 26 सीटों के प्रस्ताव से नाराज इमरान मसूद, बोले- हम भीख नहीं मांग रहे
सोर्स - फाइल फोटो
हाइलाइट्स
यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग पर फंसा पेंच अखिलेश यादव के 26 सीटों के प्रस्ताव से कांग्रेस में नाराजगी
इमरान मसूद बोले- हम भीख नहीं मांग रहे
पश्चिमी यूपी में सपा ने चार सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा अभी तय नहीं हुआ है। दोनों पार्टियों के बीच बातचीत चल ही रही है, लेकिन इसी बीच समाजवादी पार्टी ने 5 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामो के एलान कर दिए है। वहीं, इस फैसले से सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी से सीटों की भीख नहीं मांग रही है। बल्कि गठबंधन में दोनों पार्टियों को बराबर सम्मान मिलना चाहिए।

इमरान मसूद का कहना है कि जब सपा और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर बातचीत चल रही है, तो फिर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करने की क्या जरूरत थी? उन्होंने खास तौर पर सहारनपुर की सीटों पर सपा के उम्मीदवार घोषित किए जाने पर सवाल उठाए हैं।

26 सीटों के प्रस्ताव से नाराज कांग्रेस

दरअसल, यूपी चुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत हो रही है। इसी बीच सपा की तरफ से कांग्रेस को 26 सीटें देने का प्रस्ताव सामने आया। कांग्रेस इससे ज्यादा सीटों की मांग कर रही है। पहले कांग्रेस की ओर से 181 सीटों पर दावेदारी की बात कही गई थी। बाद में यह संख्या घटाकर 110 तक लाई गई। लेकिन अभी तक दोनों पार्टियों के बीच सीटों को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। कांग्रेस का कहना है कि गठबंधन में दोनों पार्टियों की बात सुनी जानी चाहिए और ऐसा समझौता होना चाहिए, जिससे किसी को छोटा महसूस न हो।

इमरान मसूद बोले- भाजपा से लड़ना है या कांग्रेस से?

समाचार एजेंसी PTI से बातचीत में इमरान मसूद ने कहा कि जब एक तरफ बातचीत चल रही है और दूसरी तरफ उम्मीदवारों की घोषणा की जा रही है, तो इससे लगता है कि सपा इस बातचीत को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अंदर इस मुद्दे पर चर्चा करेगी। इसके बाद ही फैसला होगा कि सपा के साथ सीटों को लेकर बातचीत आगे जारी रखनी है या नहीं। इमरान मसूद ने नाराजगी जताते हुए कहा, ''मुझे समझ नहीं आ रहा कि आप मुझसे लड़ना चाहते हैं, कांग्रेस से लड़ना चाहते हैं या भाजपा से। यह तय होना चाहिए कि हम भाजपा से लड़ना चाहते हैं या आपस में ही लड़ना चाहते हैं। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस किसी से भीख नहीं मांग रही है। सीटों का समझौता दोनों पार्टियों की सहमति और सम्मान के साथ होना चाहिए।

सहारनपुर की सीटों पर जताई नाराजगी

सपा की तरफ से जिन पांच सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं, उनमें सहारनपुर और बेहट भी शामिल हैं। सहारनपुर से आशु मलिक और बेहट से उमर अली खान को टिकट दिया गया है। इमरान मसूद सहारनपुर से सांसद हैं। ऐसे में उनके संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीटों पर सपा की ओर से उम्मीदवार घोषित किए जाने से कांग्रेस की नाराजगी और बढ़ गई है। कांग्रेस इन सीटों पर अपनी दावेदारी भी जता रही थी। ऐसे में बिना सीटों का बंटवारा तय हुए सपा के उम्मीदवार घोषित करने से दोनों पार्टियों के बीच सवाल उठने लगे हैं। 

समाजवादी पार्टी की ओर से घोषित उम्मीदवारों में सहारनपुर से आशु मलिक, बेहट से उमर अली खान, कैराना से नाहिद हसन, अमरोहा से महबूब अली और ललितपुर से ज्योति लोधी के नाम शामिल हैं। इमरान मसूद के दिए गए बयान के बाद , अब देखना ये होगा की चुनाव से पहले दोनों पार्टियों के बीच सीटों को लेकर बनी यह नाराजगी आगे क्या मोड़ लेती है।

Explore Related Topics

Seat Sharing Dispute Congress SP Seat Sharing Uttar Pradesh News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News