अपना वोट डालिए, शक्ति पहचानिए - अखिलेश यादव ने की बिहार चुनाव के लिए जनता से अपील

Bihar Elections: बिहार चुनाव के निर्णायक चरण में आज मतदान जारी है और इसी बीच अखिलेश यादव ने मतदाताओं को ऐसा संदेश दिया जिसने चुनावी माहौल को और गर्मा दिया।
News Desk 11 Nov 2025, 12:39 PM 1 min read
अपना वोट डालिए, शक्ति पहचानिए - अखिलेश यादव ने की बिहार चुनाव के लिए जनता से अपील


>बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण में मतदान जारी है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहारवासियों को लोकतंत्र में अपनी सबसे बड़ी शक्ति वोट का इस्तेमाल करने की अपील की। हालांकि इस चुनाव में सपा मैदान में नहीं उतरी है, फिर भी अखिलेश यादव लगातार इंडिया गठबंधन के लिए सक्रिय रहे और कई रैलियों में महागठबंधन का समर्थन किया।


>अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया बिहार के हर मतदाता से अपील है कि वे अपने सुरक्षित वर्तमान और सुनहरे भविष्य के लिए वोट जरूर करें। लोकतंत्र में वोट की शक्ति सर्वोपरि है। इसलिए अपना वोट डालिए और अपनी शक्ति पहचानिए। उन्होंने बिहार के मतदाताओं को याद दिलाया कि वोट सिर्फ अधिकार नहीं, बदलाव की ताकत है, जो भविष्य की दिशा तय करता है।


>आज हो रहा अंतिम चरण का मतदान


>बिहार चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में आज 20 जिलों की 122 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।


    >
  • कुल मतदाता: 3 करोड़ 70 लाख

  • उम्मीदवार: 1,302
    मतदान को शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए प्रदेशभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हर मतदान केंद्र पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं और चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधाओं पर विशेष व्यवस्था की है।


>अखिलेश यादव इस बार भले चुनाव न लड़ रहे हों, लेकिन बिहार में सपा के समर्थक क्षेत्रों में जाकर उन्होंने तेजस्वी यादव और कांग्रेस के पक्ष में प्रचार किया। उनका प्रयास रहा कि महागठबंधन को मजबूती मिले और एनडीए को इस चुनाव में शिकस्त मिल सके।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी