ससुराल जा रहे परिवार को बदमाशों ने घेरा, विरोध करने पर युवक को पीटा और लूटी चैन

अंबेडकरनगर के जैतपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े वारदात, घायल युवक मेडिकल कॉलेज में भर्ती, पांच टीमें जांच में जुटीं।

 

जनपद के जैतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई लूट की घटना ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी। पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल जा रहे एक युवक को बाइक सवार बदमाशों ने रास्ते में रोक लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की और उसकी पत्नी के गले से सोने की चैन छीनकर फरार हो गए।

 

जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र निवासी अभय यादव अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जैतपुर स्थित ससुराल जा रहे थे। जैसे ही परिवार जैतपुर मोड़ के पास पहुंचा, तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले अभय यादव के साथ मारपीट की। इसके बाद उनकी पत्नी के गले में पहनी हुई चैन छीन ली और मौके से फरार हो गए।

 

 

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल अभय यादव की मदद की और उन्हें उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी डॉ. तेजवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

 

यह खबर भी पढ़े - मुर्गी फार्म के पास युवक को मारी गोली, पुराने विवाद का मामला सामने आया

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के खुलासे के लिए विभिन्न स्तरों पर जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 


 

टैग्स :  अंबेडकरनगर, लूट, जैतपुर

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

फूलों की होली, मलखंभ और लोक नृत्य से सजा अंबेडकरनगर, योग महोत्सव का भव्य आगाज
कलेक्ट्रेट में दिखी अनोखी तस्वीर, डीएम ईशा प्रिया ने खुद संभाली सफाई की कमान
वीआईपी ड्यूटी पूरी कर लौट रहे पुलिसकर्मी की मौत
मुर्गी फार्म के पास युवक को मारी गोली, पुराने विवाद का मामला सामने आया
ट्रक का पीछा करते हुए पहुंची टैक्स टीम, जांच शुरू होते ही मौके पर बढ़ गया तनाव
Hero की नई 125cc बाइक लॉन्च, कंपनी ने पुराने मॉडल से 20 किमी ज्यादा माइलेज का किया दावा
नीट परीक्षा से पहले अंबेडकरनगर में हाई अलर्ट, 11 केंद्रों पर तीन जोनल मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी
दो साल तक नहीं मिला एक भी परीक्षार्थी, अम्बेडकरनगर के 9 स्कूलों की मान्यता समाप्त
दर्शन के बाद बदल गया सफर का मंजर, अंबेडकरनगर में पलटा ई-रिक्शा - एक श्रद्धालु की मौत