Monday, 12 October 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: नवरात्रि में व्रत सामग्री की बढ़ी कीमतों से बिगड़ा बजट, शुद्धता पर भी सवाल

Ambedkar Nagar News: शारदीय नवरात्र और दशहरा के बीच व्रत रखने वाले लोगों की जेब पर महंगाई का असर दिखाई दे रहा है।
Bureau
Bureau News Desk
12 Oct 2026
03:26 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: नवरात्रि में व्रत सामग्री की बढ़ी कीमतों से बिगड़ा बजट, शुद्धता पर भी सवाल
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
नवरात्रि-व्रत की सामग्री पर महंगाई की मार, सिंघाड़े का आटा 300 रुपये किलो तक
व्रत के सामान की बढ़ी कीमतों से बिगड़ा बजट
खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए 6 नमूने
व्रत सामग्री की महंगाई से लोग परेशान

Ambedkar Nagar News: शारदीय नवरात्र और दशहरा के बीच व्रत रखने वाले लोगों की जेब पर महंगाई का असर दिखाई दे रहा है। व्रत में इस्तेमाल होने वाली सिंघाड़े का आटा, कुट्टू का आटा, मूंगफली दाना, घी और अन्य खाद्य सामग्री की कीमतें लोगों के बजट को प्रभावित कर रही हैं। वहीं, खाद्य पदार्थों की शुद्धता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बाजार में सिंघाड़े का आटा 200 से 300 रुपये प्रति किलो और कुट्टू का आटा 150 से 300 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।

मूंगफली दाना करीब 160 रुपये प्रति किलो, मूंगफली का तेल 210 रुपये और अनिक कंपनी का देसी घी 750 रुपये प्रति किलो बताया जा रहा है। वहीं, रामदेव और अशोक कंपनियों के उत्पाद भी बाजार में उपलब्ध हैं। लावा की कीमत करीब 1000 रुपये बताई गई है। हालांकि, अलग-अलग दुकानों, ब्रांड और पैकिंग के अनुसार कीमतों में अंतर है।

दूसरी ओर, नवरात्र और दशहरा को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, मूंगफली दाना और घी समेत छह नमूने जांच के लिए भेजे हैं। अब इन नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में गड़बड़ी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। त्योहार के दौरान व्रत सामग्री की मांग बढ़ने के बीच उपभोक्ताओं के सामने महंगाई के साथ शुद्धता सुनिश्चित करने की चुनौती भी है।

Explore Related Topics

Ambedkar Nagar Sharadiya Navratri UP News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News