डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का करारा हमला - सपा ने कसाइयों को दिया संरक्षण, भाजपा ने गौ माता को दिया सम्मान

News Desk 20 Sep 2025, 10:58 AM 1 min read
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का करारा हमला - सपा ने कसाइयों को दिया संरक्षण, भाजपा ने गौ माता को दिया सम्मान


>उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में कसाइयों को संरक्षण और गौहत्या को बढ़ावा मिला, जबकि भाजपा सरकार ने गौ माता की रक्षा कर उन्हें सम्मान दिया।


>डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की बेचैनी और बिलबिलाहट देख रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौर में अवैध बूचड़खाने खुलेआम चलते थे, अपराधियों को संरक्षण प्राप्त था और बेटियां शाम 5 बजे के बाद घर से बाहर निकलने से डरती थीं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव वोट बैंक की राजनीति के चलते आज भी अपराधियों का बचाव करने का प्रयास कर रहे हैं।


>बृजेश पाठक ने साफ कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। “यदि अपराधी पुलिस पर गोली चलाएंगे तो पुलिस भी उन्हीं की भाषा में जवाब देगी। आज अपराधी या तो प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं या जेलों में सड़ रहे हैं।”

डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा शासन में कानून-व्यवस्था की तस्वीर बदल चुकी है।

  • अब बेटियां रात 12 बजे भी सुरक्षित यात्रा कर सकती हैं।
  • व्यापारी बिना भय के कारोबार कर रहे हैं।
  • आमजन को निडर और सुरक्षित वातावरण मिला है।


>उन्होंने कटाक्ष किया कि सत्ता की भूख सपा को चैन से सोने नहीं दे रही, लेकिन अब जनता ने उन्हें नकार दिया है। ईश्वर ने सपा को उसकी सजा दे दी है, अब सत्ता उनके हाथों में कभी नहीं आएगी।

बृजेश पाठक ने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि

  • 2017 से अब तक 240 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए।
  • 550 वर्ग किलोमीटर से ज्यादा वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है।
  • आज यूपी में वन भी सुरक्षित है, बेटियां भी सुरक्षित हैं और गौ माता भी सुरक्षित हैं।

डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए यूपी ने बीमारू राज्य की छवि से निकलकर अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थान पाया है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी