ग्रैप नियमों के उल्लंघन पर ग्रेटर नोएडा में सख्त कार्रवाई, बिल्डरों, औद्योगिक इकाइयों और निवासियों पर जुर्माना

Noida News: एनजीटी के GRAP-4 नियमों के उल्लंघन पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 46 मामलों में 49.45 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई। निर्माण कार्यों पर सख्ती।


>एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए एनजीटी द्वारा लागू ग्रैप-4 के नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कार्रवाई तेज कर दी है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कंपनियों, औद्योगिक इकाइयों और निवासियों पर जुर्माना लगाया जा रहा है।


>ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के परियोजना विभाग ने बीते दो दिनों में 46 स्थानों पर ग्रैप-4 के उल्लंघन के मामले पकड़े हैं। इन मामलों में कुल 49.45 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई गई है। एनसीआर में ग्रैप-4 लागू होने के बाद निर्माण कार्यों पर रोक है और निर्माण सामग्री को ढककर रखने तथा नियमित पानी का छिड़काव करने के निर्देश जारी हैं। 


>प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। एसीईओ सुमित यादव के नेतृत्व में टीम लगातार निगरानी कर रही है और उल्लंघन मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए तय नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी। प्राधिकरण ने सभी दंडित पक्षों को एक सप्ताह के भीतर जुर्माने की राशि जमा करने के निर्देश दिए हैं और आगे भी निरीक्षण अभियान जारी रखने की बात कही है।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नोएडा में नए साल के जश्न पर ट्रैफिक अलर्ट, सेक्टर-18 समेत कई मार्ग रहेंगे बंद
नॉएडा के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
ग्रेटर नोएडा में AQI 700 के पार, दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-4 लागू हुआ
नोएडा एक्सप्रेस-वे पर BMW में अचानक लगी आग
ग्रेटर नोएडा निक्की हत्याकांड में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट
नॉएडा का जेवर एयरपोर्ट यूपी को वैश्विक उड़ान का नया आयाम देने को तैयार
नोएडा में सनसनी: नाले में मिली महिला की बिना सर वाली लाश, 10 टीमें जांच में जुटीं
हाईटेक सुरक्षा सिस्टम से लैस हुआ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
युपी पुलिस की मुस्तैदी और टेक्नोलॉजी के संगम ने UPITS 2025 को बनाया जीरो इंसिडेंट इवेंट