ना सिफारिश चलेगी, ना सोर्स बचाएगा - मऊ में गरजे मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

न सिफारिश, न सोर्स... दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा": मऊ में गरजे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
News Desk 17 Jul 2025, 06:22 AM 1 min read
ना सिफारिश चलेगी, ना सोर्स बचाएगा - मऊ में गरजे मंत्री स्वतंत्र देव सिंह


>उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता स्वतंत्र देव सिंह ने मऊ दौरे के दौरान छांगुर मामले को लेकर दो टूक कह दिया कि अब न कोई सिफारिश चलेगी और न कोई राजनीतिक दबाव। जो कानून तोड़ेगा, उसे दंड भुगतना ही होगा। उन्होंने कहा कि “कानून से ऊपर कोई नहीं है और दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।”


>छांगुर कांड पर खुलकर बोलते हुए मंत्री ने साफ कर दिया कि भाजपा सरकार न्यायप्रिय शासन दे रही है जहाँ न जातिवाद चलेगा, न वंशवाद। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्रवाई निष्पक्ष होनी चाहिए, चाहे आरोपी कोई भी हो।


>सपा शासन पर तीखा प्रहार: "अब हर धर्म को बराबरी से बिजली"


>मंत्री ने पूर्व की सपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि “सपा शासन में सिर्फ एक धर्म विशेष के त्योहार पर बिजली दी जाती थी, लेकिन आज हर धर्म, हर पर्व पर 24 घंटे बिजली उपलब्ध है।”
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य में बिना भेदभाव के विकास और सेवा का नया मॉडल सामने आया है।


>बाढ़ प्रबंधन में 80% सफलता, पूर्वांचल में सरकार सतर्क


>बाढ़ नियंत्रण पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि घाघरा और सरयू जैसी प्रमुख नदियों पर नियंत्रण के लिए 75-80 प्रतिशत परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। गोरखपुर और अन्य बाढ़ प्रभावित इलाकों में सरकार की तैयारी पूरी है। आपदा राहत की दृष्टि से सभी इंतजाम कर लिए गए हैं।


>धर्मांतरण और ममता बनर्जी पर तीखा पलटवार


>धर्मांतरण पर बोलते हुए मंत्री ने कहा, “योगी सरकार ने बीते 8 वर्षों में धर्मांतरण पर प्रभावी नियंत्रण किया है। अब न किसी मजहब को डर है, न किसी को विशेषाधिकार।
उन्होंने सीएम ममता बनर्जी के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने बिहार में 30 लाख वोटरों के नाम हटाए जाने पर आपत्ति जताई थी। मंत्री ने कहा,
“क्या बांग्लादेश और पाकिस्तान के लोगों को भारत में वोट का अधिकार दिया जाए? हर किसी को तय करना होगा कि उसे वोट कहां देना है—मऊ, काशी या बांग्लादेश में?


>"हम राजनीति नहीं, राष्ट्र सेवा कर रहे हैं"


>स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा राजनीति को व्यवसाय नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा का मिशन मानती है। “हम सत्ता के लिए नहीं, गरीब कल्याण, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता के लिए कार्य कर रहे हैं। भाजपा की राजनीति जातिवाद, परिवारवाद और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर देशहित में समर्पित है।”

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी