>लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने फतेहपुर में मॉब लिंचिंग में मारे गए हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मुलाकात की और उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। हालांकि इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक विवाद गर्मा गया है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी पर तीखा निशाना साधा है और इसे अहंकारी और संवेदनहीन व्यवहार करार दिया।
>
राहुल गांधी जी का अहंकार और संवेदनहीनता एक बार फिर सामने आई है।
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) October 17, 2025
पीड़ित परिवार के दुख को भी राजनीति और फोटोशूट का मंच बना दिया गया।
जनता सब देख रही है,आपके इस घिनौने व्यवहार को देश कभी माफ़ नहीं करेगा।
सरकार पीड़ितों के साथ है, अपराधियों को किसी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा।
>डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर लिखा, "राहुल गांधी जी का अहंकार और संवेदनहीनता एक बार फिर सामने आई है। पीड़ित परिवार के दुख को भी राजनीति और फोटोशूट का मंच बना दिया गया।" उन्होंने आगे कहा,"जनता सब देख रही है, आपके इस घिनौने व्यवहार को देश कभी माफ़ नहीं करेगा। सरकार पीड़ितों के साथ है, अपराधियों को किसी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा।"
>केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने पीड़ित परिवार का मजाक बनाकर देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। उन्होंने कहा,
"राहुल गांधी घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं और कांग्रेस पार्टी लाशों पर राजनीति कर रही है। वहां के वाल्मीकि परिवार ने भी उनसे कहा कि राजनीति ना करें।"
>मौर्य ने यह भी चेतावनी दी कि विपक्षी पार्टियों के इस व्यवहार को जनता का जवाब देगी।
>2 अक्टूबर को रायबरेली में कथित तौर पर हरिओम वाल्मीकि की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखा कि पीड़ित ने पिटाई से बचने के लिए राहुल गांधी का नाम लिया, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों ने उसे नहीं छोड़ा और उसकी मौत हो गई।
>
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें