विशेष सत्र से पहले लखनऊ में सपा विधायक दल की बैठक, भाजपा पर लगाए कई आरोप

महिला आरक्षण पर सपा का पलटवार, अति निंदा प्रस्ताव बहुमत से पारित।
Bureau 29 Apr 2026, 09:45 PM 1 min read
विशेष सत्र से पहले लखनऊ में सपा विधायक दल की बैठक, भाजपा पर लगाए कई आरोप

समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में बुधवार को आयोजित विधायक दल की बैठक में महिला आरक्षण के मुद्दे पर अति निंदा प्रस्ताव बहुमत से पारित किया गया। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति रही।  बैठक के दौरान विधायक दल ने खुद को सदन में परिवर्तित करते हुए प्रस्ताव पर चर्चा की। नेता विरोधी दल माता प्रसाद पाण्डेय ने स्पीकर की भूमिका निभाते हुए विधायकों की राय ली और बहुमत के आधार पर ‘अति निंदा प्रस्ताव’ पारित घोषित किया। महिला विधायकों ने एक स्वर में प्रस्ताव का समर्थन किया। चर्चा की शुरुआत विधायक गीता पासी ने की। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दल महिला आरक्षण के नाम पर राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं।

 

विधायक पिंकी यादव ने कहा कि महिला आरक्षण बिल को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। उनके अनुसार, सभी दलों ने मिलकर बिल पास किया था, जबकि विवाद परिसीमन से जुड़ा था। सैय्यदा खातून ने प्रस्ताव में कहा कि पिछड़ी और अल्पसंख्यक महिलाओं के प्रतिनिधित्व को लेकर स्पष्ट प्रावधान नहीं किया गया। इंद्राणी वर्मा और रेखा वर्मा ने भाजपा की विचारधारा पर सवाल उठाते हुए महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण को लेकर आलोचना की।

 

डॉ. रागिनी सोनकर ने कहा कि महिलाओं के प्रति सामाजिक और सार्वजनिक व्यवहार को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। मारिया शाह ने विभिन्न राज्यों में महिलाओं से जुड़े अपराधों का उल्लेख करते हुए राजनीतिक जवाबदेही की मांग की। नसीम सोलंकी ने ‘नारी वंदन’ के दावों पर सवाल उठाते हुए विभिन्न घटनाओं का हवाला दिया। वहीं मनोज पारस ने लैंगिक समानता के वातावरण पर चर्चा की। ऊषा वर्मा, आरके वर्मा, अतुल प्रधान और पंकज मलिक सहित अन्य विधायकों ने संगठनात्मक और सामाजिक स्तर पर महिलाओं के प्रतिनिधित्व, अवसर और कार्यस्थल के माहौल को लेकर अपनी बातें रखीं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?