आस्था का अपमान करने वालों को माफ नहीं करेगा भारत

सनातन पर हमला नहीं सहेगा देश: कांवड़ यात्रा को अंधविश्वास बताना सपा की सोच का पतन — स्वतंत्र देव सिंह
News Desk 17 Jul 2025, 01:36 AM 1 min read
आस्था का अपमान करने वालों को माफ नहीं करेगा भारत


>लखनऊ - कांवड़ यात्रा को “अंधविश्वास” बताने वाले समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल जी वर्मा के बयान को लेकर सियासी माहौल गर्म है। इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यह केवल शिवभक्त कांवड़ियों पर नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, श्रद्धा और भारत की आध्यात्मिक आत्मा पर सीधा हमला है। उन्होंने सपा की सोच को "विकृत और हिन्दू विरोधी" करार देते हुए इसे आस्था के खिलाफ संगठित हमला बताया।


>"कांवड़ यात्रा सेवा, अनुशासन और संकल्प का पर्व है"


>स्वतंत्र देव सिंह ने जोर देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा किसी प्रकार का अंधविश्वास नहीं, बल्कि सनातन धर्म की जीवंत परंपरा है। यह आस्था, अनुशासन और सेवा का महापर्व है, जिसमें लाखों श्रद्धालु गंगाजल लेकर शिव अभिषेक करते हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक नहीं, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।


>"सपा को आस्था और आतंकवाद में फर्क करना चाहिए"


>मंत्री ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा आस्था का उत्सव है, आतंकवादियों पर नहीं। लेकिन सपा की सोच इतनी संकीर्ण और तुष्टिकरण की गुलाम हो चुकी है कि उसे भक्ति और भ्रम में फर्क भी नहीं आता। उन्होंने कहा कि यह वही पार्टी है जो श्रीराम को काल्पनिक बताती है और श्रीरामचरितमानस को जलाने वालों का समर्थन करती है।


>"मोदी और योगी भारत की सनातन चेतना के प्रतीक"


>स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे नेता आज सनातन की ध्वजा को वैश्विक मंचों तक ले जा रहे हैं। काशी विश्वनाथ धाम से लेकर अयोध्या के श्रीराम मंदिर तक, भारत की धार्मिक विरासत और गौरव को पुनर्स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं पर जब स्वयं मुख्यमंत्री निगरानी रखते हैं, तो यह सिर्फ प्रशासन नहीं, बल्कि श्रद्धा के प्रति संकल्प का प्रतीक होता है।


>"सपा मांगे माफी, नहीं तो जनता देगी जवाब"


>कैबिनेट मंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि सपा नेतृत्व को देश से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता, तो जनता सड़क से संसद तक सनातन के अपमान का मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि भारत अब जाग चुका है  और सनातन पर हमले अब सहन नहीं होंगे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी