सुबह 6 बजे पुलिस के साथ पहुंची वीडीए टीम, दालमंडी में 5 मकानों पर चला बुलडोजर

17 मीटर चौड़ी सड़क की योजना को गति देने के लिए वीडीए ने पांच भवनों को ध्वस्त किया।

 

वाराणसी की दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत सोमवार सुबह वाराणसी विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच चिह्नित मकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा और पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

 

सोमवार सुबह करीब छह बजे वाराणसी विकास प्राधिकरण की टीम पुलिस बल के साथ दालमंडी पहुंची। अधिकारियों की मौजूदगी में चिह्नित भवनों पर ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया गया। इस दौरान मकान संख्या CK-42/94-95, CK-43/145, CK-43/175-बी, D-50/204 और CK-43/123 को ध्वस्त किया गया।

 

अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई से पहले संबंधित भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर पर्याप्त समय दिया गया था। इसके अलावा इलाके में मुनादी कराकर लोगों से भवन खाली करने की अपील भी की गई थी। 

 

वाराणसी विकास प्राधिकरण ने दालमंडी को 17 मीटर चौड़ा करने की योजना तैयार की है। अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। वाराणसी विकास प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि चिह्नित अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। उनका कहना है कि ध्वस्तीकरण अभियान से चौड़ीकरण परियोजना को गति मिलेगी।


 

टैग्स :  दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना, वाराणसी, VDA, बुलडोजर कार्रवाई, अवैध मकान ध्वस्त, वाराणसी विकास प्राधिकरण

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

मौत से पहले जताई थी यह इच्छा, आखिरकार काशी के मणिकर्णिका घाट पर हुआ जसपाल राणा का अंतिम संस्कार
वाराणसी पहुंचे ईशांत शर्मा, गंगा आरती और काशी कोतवाल दर्शन में दिखी गहरी आस्था
वाराणसी में दालमंडी चौड़ीकरण के लिए छह मस्जिदें हटाने की हो गयी तैयारी, प्रशासन ने तेज की प्रक्रिया
वाराणसी में सीएम योगी का सख्त संदेश: पीएम दौरे से पहले सुरक्षा और व्यवस्थाएं हों दुरुस्त
SC दर्जे की मांग के साथ वाराणसी मे संजय निषाद ने खोला मछुआ समाज के लिए योजनाओं का पिटारा
गंगा में इफ्तार विवाद ने पकड़ा तूल, कोर्ट परिसर में धमकी देने के आरोप
वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी ने की कानून-व्यवस्था समीक्षा, अधिकारियों को सख्त निर्देश
पीएम मोदी वाराणसी में नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ
वाराणसी कफ सिरप केस में बड़ा खुलासा, हवाला नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश