अखिलेश यादव ने बताया ABVP का नया फुल फॉर्म - अखिल भारतीय वीडियो ऑफ पिटाई

News Desk 05 Sep 2025, 06:13 AM 1 min read
अखिलेश यादव ने बताया ABVP का नया फुल फॉर्म - अखिल भारतीय वीडियो ऑफ पिटाई


>उत्तर प्रदेश की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज़ है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बाराबंकी में ABVP कार्यकर्ताओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर सीधा हमला बोला।


>लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश ने ABVP का नया फुलफॉर्म "अखिल भारतीय वीडियो ऑफ पिटाई" बताते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा कि यह संगठन अब छात्रों को दुख और अपमान ही दे रहा है। अखिलेश ने इसे "परिषद और वाहिनी की लड़ाई" बताया और कहा कि असलियत यह है कि सत्ता में बैठे लोग छात्रों के भविष्य की परवाह नहीं करते।


>सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता पाने के लिए युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा, “जिन्होंने तीन साल तक फीस देकर पढ़ाई की, उनका भविष्य अधर में लटका है। फार्मेसी और लॉ जैसे कोर्सों के छात्रों को न्याय नहीं मिल रहा, जबकि इन संस्थानों को भाजपा नेताओं का संरक्षण प्राप्त है।”


>अखिलेश ने आगे कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा को बर्बाद करने पर तुली है। उनके अनुसार, सपा की सरकार बनने पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सम्मानजनक नौकरी और सुरक्षित भविष्य की गारंटी दी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियों से न केवल 69,000 शिक्षक आंदोलनरत हुए, बल्कि 27,000 स्कूल भी बंद कर दिए गए।


>गौरतलब है कि बाराबंकी स्थित श्रीरामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में लॉ फैकल्टी की बीसीआई मान्यता को लेकर विवाद हुआ था। इस मुद्दे पर ABVP ने विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके दौरान पुलिस लाठीचार्ज की घटना सामने आई।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी