अखिलेश यादव का 8 लाख का चालान: बोले- सरकार ने ऐसी गाड़ियां दी हैं कि चलाना ही मुश्किल

News Desk 05 Sep 2025, 06:04 AM 1 min read
अखिलेश यादव का 8 लाख का चालान: बोले- सरकार ने ऐसी गाड़ियां दी हैं कि चलाना ही मुश्किल


>समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गाड़ियों पर 8 लाख रुपये का चालान काटा गया है। इस खुलासे ने प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता में खुद इसकी जानकारी दी और भाजपा सरकार पर निशाना साधा।


>सपा चीफ ने कहा कि सरकार ने उन्हें ऐसी गाड़ियां दी हैं, जिन्हें चलाना ही मुश्किल है। प्रेस वार्ता के दौरान जब एक व्यक्ति ने अपनी गाड़ी पर 20 हजार रुपये के चालान और गाड़ी के पार्ट चोरी होने की शिकायत की, तो अखिलेश ने व्यंग्य करते हुए कहा “हमें तो 8 लाख रुपये का चालान मिला है।”


>अखिलेश यादव ने आगे कहा कि उनके काफिले की गाड़ियों के चालान जानबूझकर काटे जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चालान काटने वाले सिस्टम और कैमरे भाजपा नेताओं के नियंत्रण में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे जांच करवाएंगे कि आखिर यह चालान किसके इशारे पर हो रहे हैं।


>सपा अध्यक्ष ने यह भी सवाल उठाया कि वे तो पार्टी के खाते से चालान भर देंगे, लेकिन आम जनता इतनी भारी-भरकम रकम कहां से लाएगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा—“सरकार का सिस्टम चालान काटने के लिए तो अलर्ट है, लेकिन गरीबों की समस्याओं को सुनने के लिए नहीं।”

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी