Friday, 09 October 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, मचा कोहराम

राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के खरूवईयां गांव के पास देर रात हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
Bureau
Bureau News Desk
09 Oct 2026
02:10 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, मचा कोहराम
हाइलाइट्स
राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के खरूवईयां गांव के पास हुआ हादसा
पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी
परिवार में मचा कोहराम
मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

Ambedkar Nagar News:  जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के खरूवईयां गांव के पास देर रात हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गयी।

घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान आजमगढ़ जिले के रौनापार निवासी गौतम (35 वर्ष) पुत्र जगदीश के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि गौतम स्कूटी से जा रहे थे, तभी खरूवईयां गांव के पास अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना के संबंध में राजेसुल्तानपुर के इंस्पेक्टर अमित पांडे ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।

Explore Related Topics

Ambedkar Nagar Road Accident Uttar Pradesh News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News