अयोध्या में रामराज: योगी का फरमान, न बिकेगी शराब न नॉनवेज की दुकान

अयोध्या में नो नॉनवेज नो शराब की पॉलिसी, 7 दिन में हटानी होंगी दुकानें
News Desk 30 May 2025, 04:10 AM 1 min read
अयोध्या में रामराज: योगी का फरमान, न बिकेगी शराब न नॉनवेज की दुकान


>अयोध्या धर्मनगरी को मॉडल नगरी के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से सीएम योगी ने अब बड़ा फैसला लेते हुए रामनगरी में शराब और नॉनवेज की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है, आदेश न मानने की दशा में कड़ी कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए है।

आदेश को अमल में लाने के अफसर ग्राउंड पर उतरे!


>प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में अब नॉनवेज( मांसाहार) और शराब(अल्कोहल) पर पूरी तरह रोक की तैयारी अमल में लाई जा रही है और प्रशासन ने भी कड़ा रुख इख्तियार किया है अफसरों की टीम ने नॉनवेज और शराब दुकानों को बंद करने के निर्देश दिये है।

आदेश न मानने वालो पर होगी बड़ी कार्यवाही:


>अयोध्या प्रशासन के इस फैसले के बाद रामनगरी के धर्मपथ, रामपथ, 14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा मार्गों पर अब नॉनवेज की बिक्री नहीं हो सकेगी, NDV संवाददाता के मुताबिक अयोध्या के खाद्य उपायुक्त अपनी टीम के साथ रामपथ इलाके में पहुंचे और नॉनवेज दुकानदारों को 7 दिनों के भीतर अपनी दुकानें बंद करने का अल्टीमेटम दिया और आदेश का पालन ना करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

नगर निगम ने भी पास किया प्रस्ताव: 


>NDV संवाददाता सुरजीत शर्मा ने बताया कि अयोध्या नगर निगम ने भी रामपथ पर नॉनवेज और शराब की बिक्री पर बैन के लिए प्रस्ताव पास कर दिया है, प्रशासन और नगर निगम की इस फैसले के बाद नॉनवेज दुकानदार भी शाकाहारी खाना बेचने की बात करते दिखायी दिये।

शाकाहारी संस्कृति को बढ़ावा

सीएम योगी के एक आदेश के बाद अयोध्या प्रशासन भी सख्ती दिखा रहा है, इस सख्त कदम से अब यह तय माना जा रहा है कि जल्द ही रामपथ और उसके आस-पास के इलाकों में सिर्फ शाकाहारी संस्कृति ही देखने को मिलेगी, क्योंकि एक हफ्ते के भीतर ही उक्त दुकानें हटानी है ऐसे में दुकानदार अपनी जीविका चलाने के लिए शाकाहारी व्यंजनों अथवा पदार्थो की बिक्री पर ही आश्रित रहेंगे, योगी के इस फैसले का अयोध्यावासियों के हृदय से स्वागत भी किया।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

राम मंदिर चढ़ावा मामले में सात दिन बाद आई पहली रिपोर्ट, अब किस पर टिकेंगी निगाहें?
बिना जेब वाले कपड़े, फ्रिस्किंग और नई टीम... राम मंदिर में दान गिनती व्यवस्था में बड़े बदलाव
चांदी का हार और चरण पादुका चढ़ाने के बाद रसीद नहीं मिली? राम मंदिर मामले में SIT की जांच तेज
सरयू में स्नान बना काल, अंबेडकरनगर के युवक की डूबने से मौत
राम मंदिर दान राशि विवाद के बीच एसआईटी पहुंची परिसर, शिवपाल यादव ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा जांच में चंपत राय समेत चार नामों पर फोकस, दूसरे दिन भी जारी रही पूछताछ
राम मंदिर दान विवाद के बीच नृपेंद्र मिश्र ने बताया, SIT जांच का असली मकसद क्या है
राम मंदिर दानपात्र विवाद में आया नया मोड़, छापेमारी में मिले लाखों रुपये
'सब बेईमान हैं, किस-किस का नाम गिनाऊं', राम मंदिर विवाद में महंत कमल नयन दास की टिप्पणी से बड़ी हलचल