23 महीने बाद जेल से रिहा हुए आजम खान, समर्थकों ने रामपुर में किया जोरदार स्वागत

UP Political News: सीतापुर जेल से रिहाई के बाद सीधे रामपुर जा रहे सपा के वरिष्ठ नेता
News Desk 23 Sep 2025, 01:36 AM 1 min read
23 महीने बाद जेल से रिहा हुए आजम खान, समर्थकों ने रामपुर में किया जोरदार स्वागत


>समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान 23 महीने बाद सीतापुर जेल से बाहर आए। जेल से रिहाई के समय समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया और फूल माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके दोनों बेटे अब्दुल्ला आजम और अदीब आजम भी मौजूद थे।


>आजम खान की रिहाई को लेकर समर्थकों में सुबह से ही उत्सव का माहौल देखने को मिला। रामपुर समेत पूरे प्रदेश से सपा कार्यकर्ता जेल के बाहर जमा होकर स्वागत की तैयारियों में जुट गए थे। जेल से बाहर आते ही आजम खान सीधे अपने घर रामपुर के लिए रवाना होंगे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़े स्तर पर स्वागत की तैयारियां कर रखी हैं।


>रिहाई सुबह सात बजे निर्धारित थी, लेकिन कुछ कानूनी अड़चन के कारण देरी हुई। जेल अधिकारियों के अनुसार, आजम खान को दो बॉन्ड भरने बचे थे, जिन्हें अदालत खुलने के बाद ही भरा जा सकता था। कोर्ट दस बजे खुली, और वकीलों ने दोनों बॉन्ड भर दिए, जिसके बाद उनका रिहाई का रास्ता साफ हुआ। इस मौके पर आजम खान के बड़े बेटे अदीब आजम ने कहा, "आजम खान बाहर आ रहे हैं, यह हमारे लिए और पूरे प्रदेश के लिए बहुत खुशी का दिन है। आज का हीरो आजम खान हैं। अब जो कहना होगा, वह वहीं कहेंगे।" रिहाई के बाद सपा नेताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। उनके स्वागत के लिए जेल और रामपुर दोनों जगह विशेष तैयारी की गई थी।


>आजम खान जमीन कब्जा करने समेत कई आपराधिक मामलों में सीतापुर जेल में बंद थे। इनमें से कुछ मामलों में उन्हें हाईकोर्ट से ज़मानत मिल चुकी है, जबकि कुछ मामलों में अभी कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।


>

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी