ChatGPT की सलाह पर किया निवेश तो डूब सकते हैं पैसे

Business News: नई डिजिटल क्रांति के दौर में एआई (AI) इंसान का सबसे बड़ा सहायक बनता जा रहा है लेकिन क्या यह भरोसे लायक है?
News Desk 03 Nov 2025, 06:09 AM 1 min read
ChatGPT की सलाह पर किया निवेश तो डूब सकते हैं पैसे

ईमेल लिखने से लेकर बच्चों का होमवर्क करने और बायोडाटा तैयार करने तक, ChatGPT जैसे एआई टूल्स ने काम आसान कर दिए हैं। लेकिन अब कई लोग अपनी निवेश सलाह और धन प्रबंधन के लिए भी एआई पर भरोसा करने लगे हैं और यही गलती भारी पड़ सकती है।

हाल ही में कई मामलों में सामने आया है कि लोगों ने ChatGPT की फाइनेंशियल सलाह पर भरोसा कर निवेश किया, और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। विशेषज्ञों का कहना है कि एआई अभी भी एक “डेटा-आधारित जनरेटिव टूल” है, जो जानकारी देता है, लेकिन जिम्मेदारी नहीं लेता।

ChatGPT जैसे टूल्स इंटरनेट पर उपलब्ध डाटा के आधार पर जवाब तैयार करते हैं। इसका मतलब है कि अगर डेटा अधूरा या पुराना है, तो सलाह भी गलत हो सकती है। कई बार एआई “कॉन्फिडेंटली रॉन्ग” यानी आत्मविश्वास से गलत जानकारी देता है। अगर निवेशक बिना जांचे-परखे एआई की बात मान लेते हैं, तो उनका पैसा डूब सकता है या गलत जगह फंस सकता है।

वित्तीय विशेषज्ञों का कहना है कि ChatGPT खुद भी चेतावनी देता है कि वह किसी व्यक्तिगत निवेश सलाह के लिए सक्षम नहीं है। इसलिए किसी भी निवेश निर्णय से पहले रजिस्टर्ड फाइनेंशियल एडवाइजर से राय लेना जरूरी है।

एआई टूल्स का उपयोग निवेश की बुनियादी समझ बढ़ाने, टैक्स बचत के तरीकों को जानने या वित्तीय शब्दावली समझने के लिए किया जा सकता है।
लेकिन 
:किस स्टॉक में निवेश करें,
:कौन-सी स्कीम में पैसा लगाएं,
:या किस समय मार्केट में प्रवेश करें —
इन सवालों के जवाब एआई पर छोड़ना खतरनाक हो सकता है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, लेकिन असली कहानी सिर्फ तेजी की नहीं - दुनिया के इन घटनाक्रमों पर टिकी निवेशकों की नजर
LPG Rate Today: क्या 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े? जानिए दिल्ली से पटना तक ताजा रेट
AI से बदल रही भारतीय ट्रैवल इंडस्ट्री, 2028 तक ₹3.8 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है बाजार
बढ़ी थोक महंगाई, क्या अब और महंगे होंगे कपड़े, कार और मकान? जानिए पूरी वजह
कच्चे तेल में बड़ी गिरावट के बाद बढ़ीं उम्मीदें, क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल और LPG?
दुनिया में पेट्रोल-डीजल महंगा, लेकिन भारत में 4 साल में घटी कीमतें; सरकार ने बताया कारण
HDFC के बाद इन बैंकों ने भी बढ़ाईं ब्याज दरें, होम से लेकर कार लोन तक EMI पर पड़ेगा असर
सब्जी, पेट्रोल, स्कूल फीस... बढ़ते खर्चों के बीच मिडिल क्लास के लिए क्यों मुश्किल होता जा रहा है हर महीने का हिसाब?
सोना फिर चढ़ा, चांदी में भी आई तेजी; दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें आज के ताजा भाव