सीएम योगी से उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने की भेंट, निवेश पर हुआ संवाद

UP Investment: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात में उद्योग प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश, विस्तार और प्राथमिक क्षेत्रों पर चर्चा की।
News Desk 19 Dec 2025, 02:55 PM 1 min read
सीएम योगी से उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने की भेंट, निवेश पर हुआ संवाद


>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट के दौरान विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के उद्यमियों एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ उत्तर प्रदेश में निवेश, विस्तार और दीर्घकालिक कारोबारी संभावनाओं को लेकर संवाद हुआ।


>बैठक में उद्योग प्रतिनिधियों ने प्रदेश में विकसित हो रहे उद्योग-अनुकूल वातावरण, सुदृढ़ कानून व्यवस्था और बुनियादी ढांचे में हुए सुधारों पर अपने विचार साझा किए। चर्चा के दौरान विनिर्माण, तकनीक, स्वास्थ्य और उभरते क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर फोकस किया गया।


>John Distilleries Pvt. Ltd. के प्रतिनिधि उदित ने मुख्यमंत्री को कंपनी की गतिविधियों से अवगत कराते हुए बताया कि समूह उत्तर प्रदेश में विस्तार की संभावनाओं पर विचार कर रहा है। उन्होंने प्रदेश के बड़े उपभोक्ता बाजार, बेहतर कनेक्टिविटी और निवेश प्रोत्साहन नीतियों को आकर्षक बताया।


>Indegene Limited के प्रतिनिधि डॉ. सौरभ जैन ने जानकारी दी कि कंपनी उत्तर प्रदेश में नया कार्यालय स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि डिजिटल हेल्थ, लाइफ साइंसेज और तकनीक आधारित समाधानों के क्षेत्र में प्रदेश तेजी से उभर रहा है।


>Zenfold Ventures LLP के प्रबंध निदेशक अरुण दुबे ने उत्तर प्रदेश के स्टार्ट-अप इकोसिस्टम और सरकार के सहयोगात्मक रवैये पर विश्वास जताया।


>Kagunitha Consultancy एवं WMG Group के प्रतिनिधि कार्तिक एस. ने निवेश की संभावनाओं को लेकर विभिन्न क्षेत्रों के बारे में जानकारी प्राप्त की, जिस पर मुख्यमंत्री ने नीतिगत प्राथमिकताओं और उपलब्ध अवसरों की जानकारी साझा की। बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश में निवेश और औद्योगिक विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, लेकिन असली कहानी सिर्फ तेजी की नहीं - दुनिया के इन घटनाक्रमों पर टिकी निवेशकों की नजर
LPG Rate Today: क्या 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े? जानिए दिल्ली से पटना तक ताजा रेट
AI से बदल रही भारतीय ट्रैवल इंडस्ट्री, 2028 तक ₹3.8 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है बाजार
बढ़ी थोक महंगाई, क्या अब और महंगे होंगे कपड़े, कार और मकान? जानिए पूरी वजह
कच्चे तेल में बड़ी गिरावट के बाद बढ़ीं उम्मीदें, क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल और LPG?
दुनिया में पेट्रोल-डीजल महंगा, लेकिन भारत में 4 साल में घटी कीमतें; सरकार ने बताया कारण
HDFC के बाद इन बैंकों ने भी बढ़ाईं ब्याज दरें, होम से लेकर कार लोन तक EMI पर पड़ेगा असर
सब्जी, पेट्रोल, स्कूल फीस... बढ़ते खर्चों के बीच मिडिल क्लास के लिए क्यों मुश्किल होता जा रहा है हर महीने का हिसाब?
सोना फिर चढ़ा, चांदी में भी आई तेजी; दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें आज के ताजा भाव