पेंशनधारकों को लाइन में खड़े होने से मिली मुक्ति - अब डाकिया लाएगा घर पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

अब पेंशनधारकों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे... क्योंकि अब डाकिया ही घर पर लाएगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
News Desk 04 Nov 2025, 05:11 AM 1 min read
पेंशनधारकों को लाइन में खड़े होने से मिली मुक्ति - अब डाकिया लाएगा घर पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र


>अब देशभर के पेंशनधारकों के लिए राहत की बड़ी खबर आई है। अब उन्हें हर साल बैंक या दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने एक समझौता किया है जिसके तहत अब पेंशनधारकों को उनके घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा खासतौर पर उन बुजुर्गों के लिए वरदान साबित होगी जिन्हें हर साल अपने जीवन प्रमाण पत्र के लिए बैंक या कार्यालय में जाना मुश्किल होता है।


>इस नई साझेदारी के तहत, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक अपने 1.65 लाख डाकघरों और 3 लाख से अधिक डाक कर्मचारियों के नेटवर्क का इस्तेमाल करेगा। ये सभी कर्मचारी फिंगरप्रिंट और फेस रिकग्निशन तकनीक वाले उपकरणों से लैस होंगे, जिससे वे पेंशनधारकों के घर जाकर बायोमेट्रिक सत्यापन के जरिए उनका डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बना सकेंगे।


>ईपीएफओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस सेवा का पूरा खर्च ईपीएफओ वहन करेगा, यानी पेंशनधारकों को इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। यह कदम ‘डिजिटल इंडिया’ मिशन की दिशा में एक और मजबूत कदम माना जा रहा है।


>इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने पहले से ही डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की डोरस्टेप सेवा शुरू कर रखी है। अब ईपीएफओ के साथ साझेदारी से यह सेवा और भी व्यापक रूप से लागू होगी। बैंक के एमडी और सीईओ विश्वेश्वरन एन ने कहा, ईपीएफओ के साथ यह साझेदारी हमारे उस मिशन की पुष्टि करती है जिसमें हम भारत के हर घर तक वित्तीय और नागरिक सेवाएं पहुंचाना चाहते हैं।


>पेंशनधारकों को इस सेवा का लाभ उठाने के लिए बस अपने नजदीकी डाकघर में संपर्क करना होगा या अपने डाकिया / ग्रामीण डाक सेवक को बुलाना होगा। वहां वे आधार नंबर और पेंशन विवरण देंगे, जिसके बाद फेस या फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन के जरिए उनका जीवन प्रमाण पत्र डिजिटल रूप से जनरेट हो जाएगा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, लेकिन असली कहानी सिर्फ तेजी की नहीं - दुनिया के इन घटनाक्रमों पर टिकी निवेशकों की नजर
LPG Rate Today: क्या 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े? जानिए दिल्ली से पटना तक ताजा रेट
AI से बदल रही भारतीय ट्रैवल इंडस्ट्री, 2028 तक ₹3.8 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है बाजार
बढ़ी थोक महंगाई, क्या अब और महंगे होंगे कपड़े, कार और मकान? जानिए पूरी वजह
कच्चे तेल में बड़ी गिरावट के बाद बढ़ीं उम्मीदें, क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल और LPG?
दुनिया में पेट्रोल-डीजल महंगा, लेकिन भारत में 4 साल में घटी कीमतें; सरकार ने बताया कारण
HDFC के बाद इन बैंकों ने भी बढ़ाईं ब्याज दरें, होम से लेकर कार लोन तक EMI पर पड़ेगा असर
सब्जी, पेट्रोल, स्कूल फीस... बढ़ते खर्चों के बीच मिडिल क्लास के लिए क्यों मुश्किल होता जा रहा है हर महीने का हिसाब?
सोना फिर चढ़ा, चांदी में भी आई तेजी; दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें आज के ताजा भाव